जयपुर के DD सिनेमाज में ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के लिए खास तैयारी, साउंड सिस्टम अपग्रेड

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जबकि 18 मार्च को इसके पेड प्रीमियर शो दिखाए जाएंगे। देशभर के सिनेमाघरों में फिल्म के प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज़ी से पूरी की जा रही हैं। इसी कड़ी में जयपुर के वीवा सिटी मॉल स्थित DD सिनेमाज ने भी दर्शकों को बेहतर अनुभव देने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं।
साउंड सिस्टम अपग्रेड, सीटों और स्क्रीन की खास देखभाल

जयपुर के वीवा सिटी मॉल में स्थित DD सिनेमाज ने ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दर्शकों को बेहतरीन और दमदार साउंड क्वालिटी का अनुभव मिल सके, इसके लिए सिनेमाघर के साउंड सिस्टम को अपग्रेड किया गया है। इसके साथ ही सभी स्क्रीन की अच्छी तरह साफ-सफाई की गई है और सीटों को भी दुरुस्त किया गया है ताकि दर्शकों को फिल्म देखने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।
सिनेमाघर प्रबंधन का कहना है कि दर्शकों को आरामदायक माहौल और बेहतर तकनीकी अनुभव देने के लिए हर जरूरी व्यवस्था की गई है, जिससे फिल्म का रोमांच बड़े पर्दे पर पूरी तरह महसूस किया जा सके।

पेड प्रीमियर के लिए तय की गई वाजिब टिकट दरें

दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट दरें भी वाजिब रखी गई हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सिनेमाघर में आकर फिल्म का आनंद ले सकें। पेड प्रीव्यू शो के लिए टिकट की कीमत 350 रुपये और 400 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है।
फिल्म को लेकर दर्शकों में बढ़ते उत्साह को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि पेड प्रीमियर और रिलीज के पहले ही दिन सिनेमाघरों में अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें – ​ ​यामी गौतम बनीं ओटीटी की धुरंधर, नेटफ्लिक्स पर 2 घंटे 36 मिनट की फिल्म का धमाका, टॉप ट्रेंडिंग में बनाई जगह​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *