BJP IT Cell का Meme Mode: राहुल गांधी, ममता बनर्जी और तेजस्वी यादव पर सर्कास्टिक पोस्ट

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

मुख्यधारा की पारंपरिक राजनीति से अलग हटकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आईटी सेल अब मेम और सर्कास्टिक अंदाज़ में विपक्षी नेताओं पर निशाना साधता नज़र आ रहा है। जो कंटेंट पहले केवल मीम पेजों तक सीमित रहता था, वह अब बीजेपी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया जा रहा है।

बीजेपी के इस तरह के मीम आधारित पोस्ट यह दर्शाते हैं कि अब राजनीतिक दल सोशल मीडिया पर व्यंग्य, मीम और पॉप कल्चर के माध्यम से भी राजनीतिक संदेश दे रहे हैं। हालांकि इस तरह की पोस्ट पर विपक्ष की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर इसे लेकर तेज़ चर्चाएँ चल रही हैं।

मंगलवार को बीजेपी के ऑफिशियल अकाउंट से एक मेम-स्टाइल पोस्ट किया गया, जिसमें नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और बिहार के नेता तेजस्वी यादव पर व्यंग्यात्मक टिप्पणी की गई।

इंस्टाग्राम प्रोफाइल के जरिए तंज

इस पोस्ट में तीनों नेताओं के इंस्टाग्राम अकाउंट के एडिटेड स्क्रीनशॉट दिखाए गए। इन स्क्रीनशॉट्स में उनके बायो और पासवर्ड को

प्रतीकात्मक रूप से बदलकर राजनीतिक कटाक्ष किया गया।

राहुल गांधी पर तंज

राहुल गांधी की इंस्टाग्राम बायो में एडिट कर लिखा गया:

  • “Leader of Paryatan”
  • “Gen Z watches for comedy purposes”

वहीं पासवर्ड के तौर पर लिखा गया:

  • “Who’s going to tell him that ‘Foreign se gyaan’ isn’t a strong password”

ममता बनर्जी पर कटाक्ष

ममता बनर्जी के इंस्टाग्राम अकाउंट के स्क्रीनशॉट में बायो एडिट कर लिखा गया:

  • “The official Instagram account of Mamata Banerjee, for whom illegal immigrants are everything”
    (“ममता बनर्जी का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट, जिनके लिए अवैध अप्रवासी ही सब कुछ हैं।”)

पासवर्ड में लिखा गया:

  • “अवैध घुसपैठिया”

तेजस्वी यादव पर हमला

तेजस्वी यादव के इंस्टाग्राम अकाउंट के स्क्रीनशॉट में बायो एडिट कर लिखा गया:

  • “Leader of Jungle Raj”
    (“जंगल राज का नेता”)

यह टिप्पणी बिहार की राजनीति में लंबे समय से चले आ रहे ‘जंगल राज’ के आरोपों से जोड़कर की गई मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *