कांग्रेस दोहरी नीति से काम करती थी, हमने 200 विधानसभा क्षेत्रों में समान व्यवहार से विकास किया: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

बीकानेर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का ध्यान हमेशा भ्रष्टाचार में रहा है, जबकि भाजपा सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में कोई भी भ्रष्टाचारी किसी भी कीमत पर नहीं बचेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति के अनुरूप राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। सरकार भ्रष्टाचार को न तो सहन करती है और न ही संरक्षण देती है।

भजनलाल शर्मा ने कांग्रेस पर दोहरी नीति अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जब राजस्थान, हरियाणा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी और मध्यप्रदेश व गुजरात में भाजपा की सरकार थी, तब कांग्रेस शासित राज्यों में गैस सिलेंडर की कीमतों में राहत दी गई, जबकि भाजपा शासित राज्यों में ऐसा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की दोहरी मानसिकता को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ऐसी राजनीति नहीं करती। हमारी सरकार जनता के प्रति जवाबदेही के साथ काम करती है और हर समय जनता के बीच रहती है। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के 200 विधानसभा क्षेत्रों में समान व्यवहार के साथ विकास कार्यों को स्वीकृति दी गई है

उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता सुशासन, पारदर्शिता और समान विकास है और इसी दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का ध्यान हमेशा भ्रष्टाचार में रहता है, कोई भी दोषी नहीं बचेगा: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *