मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर एवं गोविंद देव जी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

जयपुर:राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर स्थित मोती डूंगरी श्री गणेश मंदिर एवं आराध्यदेव श्री गोविंद देव जी मंदिर में सपत्नीक दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और आमजन की खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में उपस्थित श्रद्धालुओं से आत्मीयता के साथ मिले और उनका अभिवादन किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भी राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं और बधाइयाँ दीं।

पूजा-अर्चना के अवसर पर विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। मुख्यमंत्री का मंदिर परिसरों में आगमन श्रद्धा और आस्था के वातावरण में संपन्न हुआ।

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए बने रहिए न्यूज़ स्टोर के साथ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *