मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 13वें इंडिया स्टोनमार्ट 2026 की तैयारियों की समीक्षा की

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय में 13वें इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के आयोजन को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं, अंतरराष्ट्रीय सहभागिता, उद्योग अनुकूल वातावरण और निवेश संवर्धन पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने आयोजन को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप संपन्न कराने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट राजस्थान और देश के स्टोन उद्योग के लिए एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय मंच है, जिससे राज्य की प्राकृतिक संपदा, तकनीकी क्षमता और उद्यमशीलता को वैश्विक पहचान मिलती है। उन्होंने स्टार्ट-अप्स, एमएसएमई इकाइयों और स्थानीय उद्यमियों को अधिकतम अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
बैठक में आयोजन समिति द्वारा प्रदर्शनी ढांचे, बी2बी मीटिंग्स, अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधिमंडलों की भागीदारी, लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा व्यवस्था और प्रचार-प्रसार को लेकर प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि इंडिया स्टोनमार्ट 2026 को भव्य और सुव्यवस्थित रूप में आयोजित किया जाएगा।
इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 तक जयपुर स्थित जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में होगा। यह प्रदर्शनी स्टोन उद्योग, एमएसएमई, कारीगरों और निर्यातकों को वैश्विक खरीदारों और निवेशकों से जोड़ने का प्रभावी मंच बनेगी।

यह भी पढ़ें: इंडिया स्टोनमार्ट 2026: 5 से 8 फरवरी तक जयपुर में होगा भव्य आयोजन, राजस्थान के स्टोन उद्योग को मिलेगा वैश्विक मंच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *