
जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें फोन कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की।
राज्यपाल ने कहा कि सादगी और शुचिता से परिपूर्ण नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मार्गदर्शन में राजस्थान तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों की सराहना करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं और स्वस्तिकामना दी।
यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जन्मदिन बधाई


