जोधपुर के नांदड़ी में 202.97 लाख की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास, 2 वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा – जोगाराम पटेल

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

जयपुर,जोधपुर जिले के विधानसभा क्षेत्र लूणी अंतर्गत नांदड़ी में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को 202.97 लाख रुपये की पेयजल परियोजनाओं का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार का दो वर्ष का कार्यकाल ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहा है।

पटेल ने कहा कि सरकार ने ‘विकसित भारत, विकसित राजस्थान’ के विजन को धरातल पर उतारते हुए प्रदेश में विकास की नई दिशा तय की है। उन्होंने बताया कि कृषि और ऊर्जा क्षेत्र में लिए गए अभूतपूर्व निर्णयों के चलते आज किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी बन रहा है। वर्तमान में प्रदेश के 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9 हजार रुपये कर दी है, जिससे किसानों को आर्थिक संबल मिला है।

युवाओं को मिला भरोसा, बिना पेपरलीक के भर्तियां

संसदीय कार्य मंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले पेपरलीक के कारण युवाओं के साथ कुठाराघात हुआ, जबकि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपरलीक नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 92 हजार सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और सरकार का लक्ष्य पांच वर्षों में 4 लाख युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराना है।

मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता

पटेल ने कहा कि सरकार की प्रतिबद्धता है कि जनता को सड़क, सीवरेज और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से सुलभ हों। उन्होंने बताया कि नांदड़ी क्षेत्र के नगर निगम में शामिल होने से अब यहां आधारभूत ढांचे का समुचित विकास सुनिश्चित होगा।

नांदड़ी क्षेत्र में समुचित जलापूर्ति के लिए सर्वे के निर्देश

उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नांदड़ी क्षेत्र में जलापूर्ति की समस्या के स्थायी समाधान के लिए संपूर्ण क्षेत्र का सर्वे कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही शिलान्यास किए गए कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

इन पेयजल कार्यों का हुआ शिलान्यास

  • बलराम नगर एवं तिरूपति नगर, नांदड़ी में पुरानी व क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने का कार्य
    (लंबाई 2.7 किमी | लागत ₹89.70 लाख)
  • रमजान जी का हत्था क्षेत्र में पुरानी व क्षतिग्रस्त पाइपलाइन बदलने का कार्य
    (लंबाई 2.7 किमी | लागत ₹83.27 लाख)
  • रामदेव नगर एवं एकता नगर में दो नलकूपों का वैधन एवं कमीशनिंग कार्य
    (लागत ₹30 लाख)

इन्हें भी पढ़ें – WBBL 2025: फाइनल मुकाबले में होबार्ट हरिकेंस ने दी पर्थ स्कॉर्चर्स को मात, 11वें सीजन में जीता पहली बार खिताब​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *