विकास रथों के माध्यम से हो रहा है राज्य सरकार की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

जयपुर: राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सरकार की उपलब्धियों, फ्लेगशिप योजनाओं एवं बजट घोषणाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए कोटा जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में 13 दिसम्बर से विकास रथ संचालित किए जा रहे हैं। ये विकास रथ प्रतिदिन अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर एलईडी स्क्रीन पर ऑडियो-वीडियो के माध्यम से राज्य सरकार के विकास कार्यों, महत्वपूर्ण योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन को दे रहे हैं।

विकास रथों के माध्यम से आमजन को राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित जानकारी पुस्तिकाओं के रूप में भी वितरित की जा रही है, जिससे लोग योजनाओं का लाभ आसानी से उठा सकें।

रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र

रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ यात्रा का शुभारंभ शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने बुधवार सुबह 9 बजे सहरावदा गांव से किया। इसके पश्चात विकास रथ गुजरिया खेड़ी, ढाणी मानपुरा, नयागांव खालसा, खरली बावड़ी, जमुनिया, झिरी और झिलारा गांव पहुंचा। यहां ग्रामीणों ने एलईडी स्क्रीन पर राज्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से जुड़े वीडियो उत्साहपूर्वक देखे।

सांगोद विधानसभा क्षेत्र

सांगोद विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ खजूरी, पीसाहेड़ा, आमलीझाड़, खजूरना, सावनभादो, बालूहेड़ा, रूपाहेड़ा सहित अन्य गांवों में पहुंचा। इस दौरान ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य सुरक्षा योजना, पेंशन योजना सहित अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी दी गई।

कोटा उत्तर एवं लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र

कोटा उत्तर विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ पीपली चौक, नांता, सुभाष नगर, महाराणा प्रताप सर्किल, संत तुकाराम सर्किल सहित अन्य स्थानों पर पहुंचा, जहां आमजन ने सुझाव पेटी में अपने सुझाव भी डाले।
लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास रथ सिंहद्वार रोटेदा सहित रूट चार्ट के अनुसार विभिन्न स्थानों पर पहुंचा और एलईडी के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी गई तथा योजनाओं से जुड़ी पुस्तिकाएं वितरित की गईं।

यह भी पढ़ें : राज्य सरकार के 2 वर्ष: कोटा के उंडवा गांव में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *