राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् पर प्रकाशित विशेष कैलेंडर भेंट
पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ भी भेंट की, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की राज्यपाल से मुलाकात

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शुक्रवार को लोकभवन पहुंचकर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय द्वारा राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित वर्ष 2026 का विशेष कैलेंडर राज्यपाल को भेंट किया।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस विशेष कैलेंडर में राष्ट्रगीत वन्दे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व, इसकी रचना, तथा इसके रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां एवं दुर्लभ चित्रों को शामिल किया गया है। यह कैलेंडर देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ नई पीढ़ी को राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का कार्य करेगा।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने अपनी पुस्तक ‘सनातन संस्कृति की अटल दृष्टि’ भी राज्यपाल को भेंट की। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पुस्तक के प्रकाशन पर बधाई देते हुए वन्दे मातरम् गीत की प्रेरणा से तैयार किए गए कैलेंडर एवं उसकी विषयवस्तु की सराहना की। उन्होंने इसे भारतीय संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और सनातन मूल्यों को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया।

यह भी पढ़ें : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य पर बजट पूर्व चर्चा
स्वास्थ्य सेवा और संवेदना का क्षेत्र, संसाधनों की नहीं होगी कोई कमी – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *