देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

ऊर्जा मंत्री ने कोटा में 23.32 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात

---Advertisement---

विकास रथ यात्रा के माध्यम से गिनाईं राज्य सरकार की 2 वर्ष की उपलब्धियां
जयपुर: राज्य सरकार के दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर सांगोद विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही विकास रथ यात्रा सोमवार को विभिन्न गांवों में पहुंची। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने विकास रथ के साथ गांवों का दौरा करते हुए 23.32 करोड़ रुपए से अधिक की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। गांवों में विकास रथ पर लगी एलईडी के माध्यम से सरकार की दो वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी ग्रामीणों को दी गई।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सहयोग से सांगोद विधानसभा क्षेत्र में खेतों तक रास्ता योजना के तहत 35 करोड़ रुपए की सौगात मिली है। इससे हर खेत तक सड़क पहुंचाने का संकल्प साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि इन सड़कों के पूर्ण होने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी और विधानसभा क्षेत्र में कनेक्टिविटी का मजबूत नेटवर्क तैयार होगा। किसानों को अपनी उपज खेतों से मंडी तक पहुंचाने में सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि बीते दो वर्षों में राज्य सरकार ने शिक्षा, चिकित्सा, सड़क, पेयजल और बिजली सहित प्रत्येक क्षेत्र में व्यापक विकास कार्य किए हैं।
लोकार्पण एवं शिलान्यास के प्रमुख कार्य


ऊर्जा मंत्री ने ग्राम बरगु में जेजेवाई संवर्धन कार्य, ग्राम कुराड़ी से बरगू के मध्य पुलिया नवनिर्माण, ग्राम भांडाहेड़ा से हनोतिया मेघवाल बस्ती तक क्षतिग्रस्त सड़क का नवनिर्माण, ग्राम सुहाना से भांडाहेड़ा के मध्य पुलिया निर्माण तथा ग्राम सेवा सहकारी समिति भंडारण चौमा कोट में 500 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही उन्होंने ग्राम पोलाई से कराड़िया बरगू मिसिंग लिंक रोड (1.94 करोड़ रुपए), हनोतिया से रेलगांव भांडाहेड़ा मिसिंग लिंक सड़क (1.45 करोड़ रुपए) तथा ग्राम चोमा मालियान से हनुमान मंदिर संपर्क सड़क (1.86 करोड़ रुपए) के निर्माण कार्यों की पट्टिका का अनावरण किया।
ऊर्जा मंत्री ने ग्राम पोलाई कला से गोदल्याहेड़ी तक सड़क निर्माण (4.05 करोड़ रुपए), पोलाई कलां में सोलर सिंगल फेज मोटर पंप सेट मय नलकूप (12 लाख रुपए), पोलाई कलां में नोहती माताजी तक जीएसबी ग्रेवल सड़क (64 लाख रुपए), पोलाई खुर्द से देवपुरा तक सड़क (2.10 करोड़ रुपए), बल्लभपुरा से रेलगांव तक सड़क (5.90 करोड़ रुपए), भांडाहेड़ा से नाचन बावड़ी तक सड़क (1.65 करोड़ रुपए), सुहाना से बंबूली तक जीएसबी ग्रेवल सड़क (81 लाख रुपए), सुहाना तालाब मरम्मत एवं नवीनीकरण (43 लाख रुपए) तथा ग्राम जनकपुर में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन (55 लाख रुपए) के निर्माण कार्यों का शिलान्यास भी किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Comment