देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

‘पीएम मोदी ने देश को बड़े संकट से निकाला…’, सोनिया के भरोसेमंद अहमद पटेल के बेटे ने कहा…इनसे बेहतर कोई नहीं

---Advertisement---

नई दिल्ली:सोनिया गांधी के भरोसेमंद रहे कांग्रेस के दिवंगत नेता अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लीडरशिप और उनकी सरकार की जमकर सराहना की है। खासकर ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उनके नेतृत्व की उन्होंने खूब तारीफ की है और कहा है कि उन्होंने देश को बहुत बड़े संकट से बाहर निकाला है। पीएम मोदी के साथ-साथ फैसल पटेल ने गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की भी खूब प्रशंसा की है। उन्होंने एक इंटरव्यू में मोदी सरकार की शान में जिस तरह से कसीदे पढ़े हैं, उससे कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति में एक बार फिर कश्मकश शुरू हो सकती है।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!

पीएम मोदी की लीडरशिप शानदार’

अहमद पटेल के बेटे फैसल पटेल ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा है, ‘इससे बेहतर नहीं हो सकता है, जो शो (केंद्र सरकार) को चला रहे हैं…सशस्त्र सेनाओं ने महान कार्य किया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहुत ही शानदार लीडरशिप दिखाई और हमारे देश को बहुत बड़े संकट से बाहर निकाला।’ फैसल की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब कांग्रेस पार्टी ऑपरेशन सिंदूर को लेकर मोदी सरकार पर तरह-तरह के आरोप लगा रही है।

‘मोदी सरकार अच्छा काम कर रही है’

अहमद पटेल के बेटे ने कहा, ‘मुझे अपनी सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है। मेरा जयशंकर जी के प्रति बहुत आदर है। मोदी जी कैसे ब्यूरोक्रेट्स को चुनते हैं और उन्हें नेता बनाते हैं और मंत्रालयों का रोल दे देते हैं, यह बहुत अच्छी बात है।’ उन्होंने कहा कि ‘हमारी सशस्त्र सेनाओं की वजह से हमारा देश सुरक्षित हाथों में है। मुझे लगता है कि अभी जो नेता देश को चला रहे हैं, नरेंद्र मोदी, डॉ एस जयशंकर, अमित शाह, राजनाथ सिंह और सुधांशु त्रिवेदी, बहुत कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हमारे सामने महंगाई, बेरोजगारी और अन्य समस्याएं हैं, लेकिन वे अच्छा काम कर रहे हैं।’

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए बने रहे न्यूज़ स्टोर के साथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान उद्घाटन से एक दिन पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग लगी, विपक्ष ने उठाए सवाल,पीएम मोदी का दौरा स्थगित

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

हेडलाइन: महात्मा फुले के आदर्शों से ही बनेगा सशक्त समाज: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

Vasundhara Raje के ‘दर्द’ पर Gehlot-Akhilesh का मरहम, Rajasthan BJP में मची सियासी हलचल

Explainer:ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फेल होने से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती, नाराज होकर लौटे वेंस; ट्रंप को होर्मुज पर टेंशन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब: हमारा बजट गत सरकार से 41% अधिक

Leave a Comment