देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

विकसित भारत के संकल्प में कानून व्यवस्था की निर्णायक भूमिका : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

---Advertisement---

जयपुर: मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में सुदृढ़ कानून व्यवस्था की निर्णायक भूमिका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए आपराधिक कानूनों से त्वरित न्याय की अवधारणा मजबूत हुई है और आमजन का विश्वास बढ़ा है।
मुख्यमंत्री गुरुवार को राजस्थान पुलिस अकादमी में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि पिछले दो वर्षों में प्रदेश की कानून-व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। वर्ष 2023 की तुलना में कुल अपराधों में 15 प्रतिशत, हत्या के मामलों में 25 प्रतिशत और लूट की घटनाओं में 50 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।
उन्होंने कहा कि महिला अत्याचार के मामलों में 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति के विरुद्ध अपराधों में 28 प्रतिशत की कमी आई है। मुख्यमंत्री ने युवा दिवस (12 जनवरी) पर विद्यार्थियों को थानों की विजिट कराने और नए कानूनों की जानकारी देने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने संगठित अपराध, नशे की तस्करी और साइबर अपराधों पर सख्त कार्रवाई की आवश्यकता बताते हुए सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था से प्रदेश में निवेश का अनुकूल वातावरण बना है और राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट इसका प्रमाण है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस कल्याण के लिए 200 करोड़ रुपये के पुलिस आधुनिकीकरण फंड, 350 करोड़ रुपये की साइबर कंट्रोल रूम एवं प्रशिक्षण अकादमी की स्थापना की घोषणा की। उन्होंने कहा कि राजस्थान पुलिस अकादमी को देश में उत्कृष्ट प्रशिक्षण संस्थान का दर्जा मिलना प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

यह भी पढ़ें : विधायक भागचंद सैनी टांकडा के प्रयासों से इतिहास लिखेगा बांदीकुई, बांदीकुई जंक्शन पर स्थापित होगा ऐतिहासिक स्टीम इंजन, रेलवे की 150 साल पुरानी विरासत को मिलेगी नई पहचान,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर ग्रामीण पेयजल व्यवस्था हुई सुदृढ़, दो दिवसीय विशेष अभियान में हजारों समस्याओं का निस्तारण

राजस्थान उद्घाटन से एक दिन पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग लगी, विपक्ष ने उठाए सवाल,पीएम मोदी का दौरा स्थगित

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

Leave a Comment