देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने चित्तौड़गढ़ में राष्ट्रीय स्वदेशी मेले का किया अवलोकन

---Advertisement---

जयपुर: यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने चित्तौड़गढ़ में आयोजित राष्ट्रीय स्वदेशी मेले का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगाए गए विभिन्न स्वदेशी उत्पादों के स्टॉलों का निरीक्षण किया और स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।
मेले में मौजूद कारीगरों, उद्यमियों और प्रदर्शकों से संवाद करते हुए मंत्री ने स्वदेशी उत्पादों की गुणवत्ता, डिज़ाइन और विपणन से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उद्योगों, लघु उद्यमियों और कारीगरों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।


यूडीएच मंत्री ने मेले में आयोजित विभिन्न कॉर्पोरेट एग्जीबिशन का भी अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शित उत्पादों, तकनीकी नवाचारों और औद्योगिक विकास से जुड़े विषयों पर प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक और नवाचार के माध्यम से स्वदेशी उद्योगों को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।
मंत्री खर्रा ने कहा कि राष्ट्रीय स्वदेशी मेला जैसे आयोजन आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूती प्रदान करते हैं और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने में सहायक हैं। इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक और आयोजन से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर ग्रामीण पेयजल व्यवस्था हुई सुदृढ़, दो दिवसीय विशेष अभियान में हजारों समस्याओं का निस्तारण

राजस्थान उद्घाटन से एक दिन पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग लगी, विपक्ष ने उठाए सवाल,पीएम मोदी का दौरा स्थगित

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

Leave a Comment