देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

वाणिज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पान मसाला एवं मार्बल-ग्रेनाइट परिवहन पर शिकंजा

---Advertisement---

जयपुर। वाणिज्य कर विभाग द्वारा अवैध पान मसाला एवं मार्बल-ग्रेनाइट के अवैध परिवहन के विरुद्ध सघन जांच अभियान में बड़ी सफलता प्राप्त की गई है। आयुक्त कुमार पाल गौतम के निर्देशों की अनुपालना में विभाग की विभिन्न टीमों ने 26 दिसंबर से 31 दिसंबर तक प्रदेश के प्रमुख राजमार्गों पर आकस्मिक जांच करते हुए कुल 13 वाहनों को जब्त किया है।

जांच के दौरान यह पाया गया कि कई वाहनों में माल का परिवहन बिना वैध दस्तावेजों जैसे बिल एवं ई-वे बिल के किया जा रहा था। कुछ मामलों में कर-मुक्त माल के फर्जी दस्तावेज बनाकर पान मसाला का परिवहन किया जा रहा था, जबकि कुछ वाहनों में दस्तावेजों में दर्शाया गया माल वास्तविक माल से भिन्न पाया गया। इसके अतिरिक्त, कुछ मामलों में माल प्राप्तकर्ता के पते भी गलत दर्ज किए गए थे।

यह कार्रवाई सीकर, जयपुर, भरतपुर सहित अन्य क्षेत्रों में की गई। विभाग द्वारा जब्त किए गए वाहनों एवं माल का मूल्यांकन किया जा रहा है तथा नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए और अधिक सख्ती से कार्रवाई की जाए, ताकि राजस्व की हानि को प्रभावी रूप से रोका जा सके।

उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में विभाग द्वारा स्टील, रियल एस्टेट एवं माइनिंग सेक्टर में की गई कार्रवाइयों में लगभग 450 करोड़ रुपये की कर चोरी उजागर की गई है। इसके साथ ही पान मसाला, सुपारी, स्क्रैप मार्बल आदि के कुल 28 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

यह भी पढ़ें : उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा ने की जनसुनवाई, सभी पात्रों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाकर विकसित राजस्थान@2047 के संकल्प को साकार करने का आह्वान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर ग्रामीण पेयजल व्यवस्था हुई सुदृढ़, दो दिवसीय विशेष अभियान में हजारों समस्याओं का निस्तारण

राजस्थान उद्घाटन से एक दिन पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग लगी, विपक्ष ने उठाए सवाल,पीएम मोदी का दौरा स्थगित

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

Leave a Comment