देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

वन राज्यमंत्री ने पीड़ित ज्वेलर्स व्यापारी से की मुलाकात, अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी का दिलाया भरोसा

---Advertisement---
File Photo

जयपुर । वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने मंगलवार को अलवर जिले के तिजारा रोड स्थित राधा ज्वेलर्स प्रतिष्ठान का दौरा कर हाल ही में हुई डकैती व लूटपाट से प्रभावित व्यापारी से मुलाकात की।

राज्यमंत्री ने व्यापारी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि सरकार अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शेगी नहीं। उन्होंने पुलिस प्रशासन को निर्देशित किया कि अपराधियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी व लूट की बरामदगी सुनिश्चित की जाए।

राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस पूरे मामले पर तेजी व मुस्तैदी से कार्रवाई कर रही है तथा जल्द ही आरोपियों को पकड़कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारी और क्षेत्र के अन्य व्यवसायियों की सुरक्षा राज्य सरकार की प्राथमिकता है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now