
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में तुलसी तब हैरान रह जाती है, जब वह करण और नंदिनी का रहस्यमयी एनिवर्सरी केक देखती है। इसके बाद तुलसी के मन में शक पैदा होने लगता है, क्योंकि केक एक छिपे हुए राज की ओर इशारा करता है। तुलसी करण के इरादों पर सवाल उठाने लगती है और नंदिनी पर इसके असर को लेकर चिंतित हो जाती है। जैसे-जैसे तनाव बढ़ता है। रहस्य और गहरा होता जाता है, जिससे पूरा परिवार बेचैन हो उठता है और एक बड़े खुलासे से तुलसी-मिहिर को जोरदार झटका लगता है।
करण पर नंदिनी को क्यों है शक
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में करण की हरकत से नंदिनी का शक और गहरा हो गया है। स्टार प्लस के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ के आने वाले एपिसोड में आखिरकार करण और नंदिनी के बीच का मामला सुलझ जाएगा। नंदिनी को करण पर शक होने लगता है। उसे लगता है कि वह कोई बड़ा राज छिपा रहा है, जिसमें शायद कोई दूसरी औरत भी शामिल है।

एनिवर्सरी केक ने खोला करण का राज
करण नंदिनी को यह बताकर सारी गलतफहमियां दूर करने की कोशिश करता है कि वह अक्सर मालाबार हिल जाता है, क्योंकि उसने वहां एक घर खरीदा है। हालांकि, नंदिनी को उसकी बात पर यकीन नहीं होता और उसे लगता है कि सिर्फ एक घर ही करण का राज नहीं हो सकता। जब उसे करण के फोन पर किसी अनजान नंबर से कॉल आता है तो उसके शक और भी गहरे हो जाते हैं। उस कॉल में उसे बताया जाता है कि करण ने जो एनिवर्सरी केक ऑर्डर किया था, वह आज डिलीवरी के लिए तैयार है। एनिवर्सरी केक का ड्रामा ‘शांति निकेतन’ में एक नया मोड़ लाता है।
नंदिनी करेगी तुलीस के बेटे का पर्दाफाश
नंदिनी परेशान हो जाती है, क्योंकि उसकी और करण की शादी की सालगिरह में अभी कुछ दिन बाकी हैं। ऐसे में वह सोचने लगती है कि आखिर करण ने यह केक किसके लिए ऑर्डर किया है। एक बार फिर नंदिनी करण का पीछा करने का फैसला करती है ताकि वह इस एनिवर्सरी केक के पीछे छिपे राज का पता लगा सके। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या करण एक बार फिर नंदिनी के शक से बच निकल पाएगा या फिर इस बार छिपा हुआ सच सबके सामने आ जाएगा।







