देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

Maharashtra Municipal Election 2026: महाराष्ट्र निकाय चुनाव में फिर लहराया भगवा! 29 में से 23 नगर निगम में BJP को बढ़त, मुंबई में ढहा ठाकरे का 30 साल का किला

---Advertisement---


Maharashtra Nikay Election Result 2026: महाराष्ट्र की 29 महानगरपालिकाओं के लिए हुए चुनावों के नतीजे शुक्रवार को आने लगे हैं। देश की सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका यानी BMC समेत सभी प्रमुख शहरों में सुबह 10 बजे से वोटिंग शुरू हुई। जिसके बाद धीरे-धीरे रुझान और परिणाम साफ हो रहे हैं। महाराष्ट्र के 2869 वार्ड में से 1486 के रुझान सामने आ चुके हैं। जिसमें बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। 29 में से 23 महानगर पालिकाओं में बीजेपी बढ़त बना चुकी है। मुंबई यानी BMC में बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने उद्धव ठाकरे के 30 साल के किले को ढहा दिया है। मुंबई महानगर पालिका में बीजेपी-शिवसेना (शिंदे गुट) जीतती नजर आ रही है। 

1486 वार्ड में से 737 पर BJP

बता दें कि 1486 वार्ड में से बीजेपी को 737 पर, शिंदे गुट की शिवसेना को 190 पर, कांग्रेस को 175 पर, ठाकरे गुट की शिवसेना को 98 पर, अजित पवार की NCP को 91, शरद पवार की NCP को 10, औवैसी की AIMIM को 32 पर तो राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना को 8 पर बढ़त मिली है। बता दें कि ये चुनाव सिर्फ स्थानीय निकायों के भविष्य के लिए ही नहीं बल्कि राज्य की सत्तासीन महायुति और विपक्षी महाविकास अघाड़ी के लिए भी अहम हैं। क्योंकि ये नतीजे इन गठबंधनों की अपनी जमीनी पकड़ साबित करने का लिटमस टेस्ट भी है….

बीजेपी को मिलेगा क्लीन स्वीप

पुणे के पूर्व मेयर और वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस उम्मीदवार साहिल केदारी ने अपनी जीत देखते हुए मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाया। केंद्रीय राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि जो रुझान आ रहे हैं, उनसे ऐसा लगता है कि चाहे पुणे हो या पिंपरी-चिंचवाड़, बीजेपी को क्लीन स्वीप मिलेगा। BJP का एकमात्र एजेंडा विकास है। विकास के मुद्दे पर हमें प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री फडणवीस का नेतृत्व मिला है। 

VIDEO | Delhi: Addressing a press conference, BJP leader Sudhanshu Trivedi (@SudhanshuTrived), says, “You all have witnessed that today BJP and alliance parties – Mahayuti – has registered a great victory in BMC polls. This shows that BJP and NDA’s acceptance is ever increasing… pic.twitter.com/i5xx2aypnM— Press Trust of India (@PTI_News) January 16, 2026

इसके अलावा पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड के आरोपी श्रीकांत पंगारकर ने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर जालना नगर निगम चुनाव जीतने के बाद जश्न मनाया। वहीं जलगांव में बेटे-पति और सास तीनों ने चुनाव में जीत दर्ज की। सरिता कोल्हे ने महायुति उम्मीदवार पीयूष ललित कोल्हे को गले लगाया और रो पड़ीं। उनके परिवार के तीन सदस्यों- ललित कोल्हे, सिंधुताई कोल्हे और पीयूष ललित कोल्हे ने चुनाव जीता है। ललित कोल्हे ने जेल से चुनाव लड़ा था।

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए न्यूज़ स्टोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर ग्रामीण पेयजल व्यवस्था हुई सुदृढ़, दो दिवसीय विशेष अभियान में हजारों समस्याओं का निस्तारण

राजस्थान उद्घाटन से एक दिन पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग लगी, विपक्ष ने उठाए सवाल,पीएम मोदी का दौरा स्थगित

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

पश्चिम एशिया विवाद के बीच सरकार की अपील: PNG और इंडक्शन को दें रसोई में जगह

Leave a Comment