दुनिया के इन दो गरीब देशों ने अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump को दिया करारा झटका, लगा दी है ये रोक

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram


टैरिफ को लेकर दुनिया के कई देशों को झटका दे चुके अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अब अफ्रीका के 2 गरीब देशों ने करारा झटका दिया है। खबरों के अनुसार, पश्चिम अफ्रीका के माली और बुर्किना फासो ने अमेरिकी नागरिकों को अपने देशों में आने पर रोक लगा दी। इस बात का ऐलान दोनों देशों ने मंगलवार देर किया है। उन्होंने ऐलान किया कि वे अमेरिकी नागरिकों को अपने देशों में आने से रोकेंगे। माली और बुर्किना फासो के नागरिकों को अमेरिका में आने पर प्रतिबंध लगाने के बाद दोनों देशों ने डोनाल्ड ट्रंप को करार जवाब दिया है।

रिश्तों में और तनाव आ गया
खबरों के अनुसार, माली और बुर्किना फासो के विदेश मंत्रियों ने अलग-अलग बयानों में इस बात  का ऐलान किया है। माली के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान  के माध्यम से कहा कि माली गणराज्य की सरकार अमेरिकी नागरिकों पर वही शर्तें लागू करेगी, जो माली के नागरिकों पर लगाई गई हैं। वहीं बुर्किना फासो के विदेश मंत्री करमोको जीन-मैरी ट्राओरे ने अपने बयान के माध्यम अमेरिकी नागरिकों पर बुर्किना फासो में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए इसी तरह के कारण बताए। इससे पश्चिम अफ्रीकी सैन्य सरकारों और अमेरिका के बीच पहले से ही ठंडे रिश्तों में और तनाव आ गया है।  ये दोनों देश विश्व के सबसे गरीब देशों में शामिल हैं और यहां प्रति व्यक्ति आय 1200 डॉलर से भी कम है।

16 दिसंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगाया था ये प्रतिबंध
खबरों के अनुसार, 16 दिसंबर को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पहले से लगे यात्रा प्रतिबंधों को बढ़ाते हुए 20 और देशों को इसमें शामिल किया था, जिनमें माली, बुर्किना फासो और नाइजर भी हैं।

One Response

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *