
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि वो दो दिन में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे। इसी के साथ उन्होंने दिल्ली में जल्द चुनाव कराने की भी मांग की है। उन्होंने रविवार को कहा कि मैंने देश के संविधान और गणतंत्र को बचाने के लिए इस्तीफा नहीं दिया था, लेकिन अब दो दिन में इस्तीफा दे दूंगा। मैं तब तक सीएम की कुर्सी पर नहीं बैठूंगा, जब तक जनता अपना फैसला नहीं सुना देती।Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!
पार्टी तोड़ने का था मक़सद
हाल ही में जेल से बाहर आए केजरीवाल ने कहा कि मुझे जेल भेजने का मकसद आप पार्टी को तोड़ने का था। ये लोग विपक्ष के एक मुख्यमंत्री को नहीं छोड़ते हैं।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से पूछा कि जेल के अंदर से सरकार क्यों नहीं चल सकती है. मैं सभी नॉन बीजेपी मुख्यमंत्री से निवदेन करता हूं, अगर आप पर फर्जी केस करे तो कभी इस्तीफा मत देना।हमारे लिए हमारा संविधान जरूरी है। हमारा जनतंत्र जरूरी है।









