देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

IND vs SA: गुवाहाटी टेस्ट में हार पर कप्तान पंत का फूटा गुस्सा, कहा – हमें अपनी सोच को लेकर साफ होना था

---Advertisement---
  • IND vs SA: भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच में 408 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा, वहीं इस मैच में शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत के बयान में निराशा साफतौर पर देखने को मिली।

Rishabh Pant- India TV Hindi
Image Source : AP ऋषभ पंत

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का अंत पांचवें दिन दूसरे सेशन में हो गया, जिसमें टीम इंडिया को 408 रनों की बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ साउथ अफ्रीका की टीम इस टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप भी करने में कामयाब रही। इससे पहले उन्होंने कोलकाता में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को 30 रनों से अपने नाम किया था। टीम इंडिया के लिए गुवाहाटी टेस्ट मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाल रहे विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत मुकाबला खत्म होने के बाद साफतौर पर काफी निराश नजर आए जिसमें उन्होंने इस शर्मनाक हार को लेकर बड़ा बयान भी दिया।

हमें बेहतर माइंडसेट के साथ खेलना चाहिए था

ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ गुवाहाटी टेस्ट मैच खत्म होने के बाद ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए कहा कि इस मुकाबले में हार के बाद वह थोड़ा निराश जरूर हैं। एक टीम के रूप में बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत थी। हमें साउथ अफ्रीका टीम से उनका क्रेडिट नहीं लेना चाहिए उन्होंने दोनों ही मैच में काफी बेहतर खेल दिखाया। हमें एक टीम के रूप में आगे सुधार की तरफ देखते हुए टिके रहने की जरूरत है। हमें अपने मांइडसेट को लेकर साफ होना चाहिए था। भविष्य में हमें इस हार से सीखकर आगे बेहतर प्रदर्शन करना होगा। उन्होंने काफी बेहतर क्रिकेट खेला एक टीम के रूप में उन्होंने हालात का पूरा फायदा उठाया। हम ऐसा करने में कामयाब नहीं हो सके इस वजह से हमें सीरीज में हार का सामना करना पड़ा।

X @NEWSSTORELIVE

टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने किया पूरी तरह से निराश

साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा, जिसमें इस टेस्ट सीरीज में 4 पारियों में एकबार भी भारतीय टीम 200 रनों का आंकड़ा भी पार करने में कामयाब नहीं हो सकी। इस टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया की तरफ से सिर्फ 2 फिफ्टी रनों की पारी देखने को मिली, जिसमें एक कोलकाता टेस्ट में यशस्वी जायसवाल के बल्ले से देखने को मिली तो वहीं दूसरी रवींद्र जडेजा के बल्ले से गुवाहाटी टेस्ट मैच में देखने को मिली।

ये भी पढ़ें

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की शिष्टाचार भेंट

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर साधा निशाना, कहा- गहलोत सरकार ने युवाओं के सपनों को कुचलने का किया काम, 19 में से 17 पेपर लीक किए

अन्य खबरे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment