देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

इंतजार हुआ खत्म,राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा, देखिए किसको मिली जगह

---Advertisement---

जयपुर | लंबे समय से इंतजार के बाद भाजपा ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन में बदलाव को लेकर पिछले कई महीनों से चर्चाएं चल रही थीं और अब 34 पदाधिकारियों की सूची जारी कर पार्टी ने इस पर विराम लगा दिया है। नई कार्यकारिणी में अनुभव, संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय संतुलन को प्राथमिकता दी गई है।

उपाध्यक्ष पद पर इस बार नाहर सिंह जोधा, मुकेश दाधीच और डॉ. ज्योति मिर्धा को दोबारा मौका दिया गया है। ये तीनों मौजूदा कार्यकारिणी में भी उपाध्यक्ष थे, इसलिए इन्हें संगठन में निरंतरता बनाए रखने के लिए फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं, इस बार कुछ प्रमुख नेताओं को कार्यकारिणी में स्थान नहीं मिला है। इनमें विधायक बाबा बालकनाथ (तिजारा), सरदार अजयपाल सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी, पूर्व सांसद सीआर पाटिल और मोतीलाल मीणा जैसे नाम शामिल हैं।

इन नेताओं को बाहर किया जाना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है, क्योंकि इनमें से कई संगठन और चुनावी राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

नई प्रदेश कार्यकारिणी में महामंत्रियों की संख्या 5 से घटाकर 4 कर दी गई है। इन चार में से मात्र एक नाम—श्रवण सिंह बगड़ी—ऐसा है जिसे रिपीट किया गया है। पिछली टीम के चार महामंत्रियों को बाहर कर दिया गया है।

नई टीम में कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी और मिथिलेश गौतम को महामंत्री बनाया गया है। इनमें भूपेंद्र सैनी और मिथिलेश गौतम को पहले मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी मिली हुई थी, यानी दोनों को इस बार प्रमोशन मिला है।

वहीं, मौजूदा कार्यकरिणी के कई प्रमुख नाम—विधायक जितेंद्र गोठवाल, सांसद दामोदर अग्रवाल, पूर्व सांसद संतोष अहलावत और देवनारायण बोर्ड के अध्यक्ष ओमप्रकाश भडाणा—को बाहर कर दिया गया है।

यह प्रमोशन दर्शाता है कि भाजपा युवा और सक्रिय नेताओं को संगठनात्मक नेतृत्व में बड़ा स्थान देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

यह भी पढ़े –

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरदार@150’ के तहत यमुना प्रवाह यात्रा को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ को सर्वोपरि रखने का आह्वान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment