देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

गौरव गुर्जर का जन्मदिन समारोह: भव्य आयोजन में भाजपा नव टीम का सम्मान, समाज हुआ एकजुट

---Advertisement---


जयपुर। राजस्थान गुर्जर महासभा युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं भाजपा सिविल लाइंस मंडल के अध्यक्ष गौरव गुर्जर का जन्मदिन बुधवार को अत्यंत उत्साह, स्नेह और सामाजिक एकजुटता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश की नवगठित कार्यकारिणी का हार्दिक स्वागत एवं सम्मान किया गया, जिसने समारोह को और अधिक भव्य व यादगार बना दिया।

आयोजन राजस्थान गुर्जर महासभा, मीणा समाज, माली समाज एवं सर्व समाज के सामूहिक सहयोग से सम्पन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन, संत-महात्मा, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा और महिला शक्ति ने हिस्सा लेकर समाज की एकता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

दिन की शुरुआत गौरव सिंह गुर्जर ने चौड़ा रास्ता स्थित ताड़केश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना से की। इसके बाद एसएमएस अस्पताल के समीप मंदिर परिसर में सपरिवार प्रसादी वितरण के माध्यम से जन्मदिन को सेवा, परोपकार और सद्भाव से जोड़ते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं और समाज व संगठन के प्रति उनके योगदान की सराहना की। सिविल लाइंस स्थित देवालय में भी विशेष पूजा-अर्चना के साथ समारोह की श्रृंखला में समाजजनों ने उनके उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवधेषदास जी महाराज सहित भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी, भूपेन्द्र सैनी, भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती एकता अग्रवाल, पूर्व मंत्री एवं राजस्थान गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष कालूलाल गुर्जर, कार्यकारी अध्यक्ष मोहनलाल वर्मा, पूर्व सरपंच एवं जिलाध्यक्ष अमर सिंह कसाना सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

भव्य आयोजन ने न केवल सम्मान और शुभकामनाओं का वातावरण रचा, बल्कि युवा नेतृत्व की क्षमता पर समाज द्वारा जताए गए विश्वास और एकता के सुंदर संदेश को भी नई ऊंचाई दी।

यह भी पढ़ें: राज्य टीसरकार के 2 वर्ष: कोटा के उंडवा गांव में ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर, शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर पहुंचे

नव उत्थान–नई पहचान, बढ़ता राजस्थान–हमारा राजस्थान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment