देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

जयपुर रिंग रोड के उत्तरी हिस्से का निर्माण जल्द शुरू करें: सीएम भजनलाल

---Advertisement---

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में सड़क तंत्र को मजबूत, सुरक्षित और विस्तृत करने के लिए डबल इंजन की सरकार बड़ी परियोजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे गुणवत्ता पर ध्यान देते हुए आपसी समन्वय से प्रगतिरत परियोजनाओं को समय सीमा में पूरा करें।

सीएम शर्मा गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में NHAI के कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण के कार्य को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश NHAI को दिए। इसके साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को जयपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए रिंग रोड के उत्तरी हिस्से का निर्माण जल्द शुरू करने हेतु भूमि अधिग्रहण के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने के लिए भी निर्देशित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर जिला कलेक्टर, जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA), NHAI और PWD मिलकर जयपुर से जुड़े महत्वपूर्ण सड़क नेटवर्क पर लॉजिस्टिक्स पार्क, गोदाम और वेयरहाउस विकसित करने के संबंध में तथ्यात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने 200 फीट चौराहे पर NHAI द्वारा किए जाने वाले विकास कार्यों को भी शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

बैठक में NHAI के अधिकारियों ने सीएम शर्मा को जयपुर-ब्यावर-पचपदरा, जयपुर-किशनगढ़, चित्तौड़गढ़ बायपास और अलवर-भरतपुर-आगरा सड़क निर्माण के विकास के संबंध में जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित मुख्यमंत्री कार्यालय, PWD और NHAI के अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े –

इंतजार हुआ खत्म,राजस्थान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की हुई घोषणा, देखिए किसको मिली जगह

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘सरदार@150’ के तहत यमुना प्रवाह यात्रा को हरी झंडी दिखाई; युवाओं से ‘राष्ट्र प्रथम’ को सर्वोपरि रखने का आह्वान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment