देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

INDIA Bloc March Updates: 300 विपक्षी सांसदों का EC मुख्यालय तक मार्च, सड़क पर ही धरने पर बैठे सांसद, पुलिस ने राहुल-प्रियंका को हिरासत में लिया

---Advertisement---

India Bloc March Updates: 25 विपक्षी दलों के 300 से अधिक सांसद सोमवार को संसद से राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारतीय चुनाव आयोग (ECI) मुख्यालय तक मार्च शुरू हो गया है। ये मार्च 2024 के लोकसभा चुनावों में कथित वोट चोरी और चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में हो रहा है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, आप, वामपंथी दल, राजद, राकांपा (सपा), शिवसेना (यूबीटी) और नेशनल कॉन्फ्रेंस सहित कई दलों के इस रैली में शामिल हो रहे हैं। जानिए हर अपडेट-Thank you for reading this post, don’t forget to subscribe!

हिरासत में लिए गए राहुल-प्रियंका समेत कई सांसद 

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, हकीकत यह है कि वे बोल नहीं सकते। सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं है। यह संविधान बचाने की लड़ाई है। यह लड़ाई एक व्यक्ति, एक वोट की है। हम एक साफ-सुथरी मतदाता सूची चाहते हैं। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, संजय राउत और सागरिका घोष समेत इंडिया ब्लॉक के कई सांसदों को हिरासत में ले लिया, जो एसआईआर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे और संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च निकाल रहे थे।

दिल्ली पुलिस ने विपक्षी दलों के मार्च को रोका 

दिल्ली पुलिस ने चुनावी राज्य बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान कथित मतदाता धोखाधड़ी के आरोपों के विरोध में संसद से भारत के चुनाव आयोग तक मार्च कर रहे इंडिया ब्लॉक के नेताओं को रोक दिया। इसके बाद विपक्षी सांसद सड़क पर ही धरने पर बैठक गए। इनमें प्रियंका वाड्रा से लेकर सपा सांसद डिंपल यादव तक शामिल हैं। इस बीच पुलिस ने राहुल और प्रियंका को हिरासत में ले लिया है।

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए बने newsstorelive.com के साथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

हेडलाइन: महात्मा फुले के आदर्शों से ही बनेगा सशक्त समाज: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

Vasundhara Raje के ‘दर्द’ पर Gehlot-Akhilesh का मरहम, Rajasthan BJP में मची सियासी हलचल

Explainer:ईरान-अमेरिका शांति वार्ता फेल होने से पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती, नाराज होकर लौटे वेंस; ट्रंप को होर्मुज पर टेंशन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वित्त एवं विनियोग विधेयक पर जवाब: हमारा बजट गत सरकार से 41% अधिक

इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण, अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को किया शर्मसार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Comment