देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

जयपुर के डॉ. राकेश और डॉ. प्रणु शुक्ला ‘जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल’ में हुए सम्मानित

---Advertisement---

जयपुर। झारखंड के टाटा नगर, जमशेदपुर में विद्यादीप फाउंडेशन के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जमशेदपुर लिटरेचर फेस्टिवल–2025 में जयपुर शहर के प्रतिष्ठित लेखक दंपति डॉ. राकेश कुमार एवं डॉ. प्रणु शुक्ला को उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस साहित्यिक महोत्सव में देशभर से साहित्यकार, शिक्षाविद् एवं रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े विद्वानों ने सहभागिता की।

आयोजकों द्वारा बताया गया कि डॉ. राकेश कुमार और डॉ. प्रणु शुक्ला ने साहित्य, शिक्षा और शोध के क्षेत्र में निरंतर सृजनात्मक कार्य करते हुए विशिष्ट पहचान बनाई है। दोनों ही विद्वान अपने साहित्यिक एवं अकादमिक योगदान के साथ-साथ प्रभावी शिक्षण शैली, शोध में नवाचार और कुशल मंच संचालन के लिए भी जाने जाते हैं।

सम्मान समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि जयपुर जैसे सांस्कृतिक शहर से निकलकर राष्ट्रीय स्तर के साहित्यिक मंच पर सम्मान प्राप्त करना न केवल राजस्थान बल्कि संपूर्ण साहित्य जगत के लिए गौरव का विषय है। इस अवसर पर डॉ. राकेश और डॉ. प्रणु शुक्ला ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन साहित्य को नई पीढ़ी तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए बने रहिए न्यूज़ स्टोर के साथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment