देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

LSG VS GT: सारा तेंदुलकर किसका साथ देने पहुंचीं स्टेडियम? वायरल फोटो ने मचाया इंटरनेट पर गदर!

सारा और गिल के डेटिंग की अफवाह सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही है. हालांकि सारा और गिल ने अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं दोनों ने इसको नकारा भी नहीं है

---Advertisement---

HIGHLIGHTS

  • फैंस के बीच चर्चा, किसको सपोर्ट कर रही हैं सारा
  • क्या शुभमन गिल को कर रही है सपोर्ट 
  • आख़िर अभी तक कोई क्यो नहीं समझ पाया सारा की केमेस्ट्री 

दिल्ली: सारा तेंदुलकर के भाई लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) टीम का हिस्सा हैं, वहीं उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड शुभमन गिल गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हैं. रविवार को इकाना स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच मुकाबला हो रहा है. इस दौरान सारा अपनी भाभी सानिया चंदोक के साथ मैदान में नजर आईं. सानिया लखनऊ की जर्सी पहनकर टीम को सपोर्ट करती दिखीं, जबकि सारा ने किसी भी टीम की जर्सी नहीं पहनी. ऐसे में फैंस के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि वह आखिर किस टीम का सपोर्ट कर रही हैं.

फैंस के बीच चर्चा, किसको सपोर्ट कर रही हैं सारा

सारा और गिल के डेटिंग की अफवाह सोशल मीडिया पर लंबे समय से चल रही है. हालांकि सारा और गिल ने अब तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है. वहीं दोनों ने इसको नकारा भी नहीं है.

ऐसे में जब मुकाबला गुजरात और लखनऊ के बीच हो रहा है, तो फैंस के मन में सवाल आ रहा है कि सारा आखिर सपोर्ट किसे कर रही हैं. ये चर्चा और भी तेज हो गई, जब उनकी भाभी सानिया (अर्जुन तेंदुलकर की वाइफ) लखनऊ की जर्सी पहनकर अपना सपोर्ट दिखा रहीं थी. वहीं सारा ने किसी टीम की जर्सी नहीं पहनी.

GT या LSG किसे सपोर्ट करेंगी? सवाल पर मुस्कुराती दिखीं सारा

हाल ही में सारा मैच से पहले लखनऊ एयरपोर्ट पर दिखाई दी थी. तब उनसे एक फैन ने सवाल किया था कि सारा जी आप GT या लखनऊ में से किसे सपोर्ट करेंगी. सारा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. लेकिन वो शर्माते और मुस्कुराते हुए वहां से चली गईं. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

1 thought on “LSG VS GT: सारा तेंदुलकर किसका साथ देने पहुंचीं स्टेडियम? वायरल फोटो ने मचाया इंटरनेट पर गदर!”

Leave a Comment