Vaibhav Sooryavanshi: 13 साल के वैभव ने नेट प्रैक्टिस में मचाई तबाही, राजस्थान रॉयल्स के ट्रेनिंग कैंप में पानी की पाइप को तोड़ा,देखे VIDEO

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 की नीलामी में इतिहास रचने वाले 13 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने मैदान पर अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। राजस्थान रॉयल्स (RR) के ट्रेनिंग कैंप से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वैभव की पावर-हिटिंग ने सबको दंग कर दिया है। नेट प्रैक्टिस के दौरान वैभव ने इतना जोरदार छक्का जड़ा कि गेंद सीधे मैदान के पास लगे वाटर पाइप से जा टकराई, जिससे पाइप टूट गया और पानी का फव्वारा फूट पड़ा।

VIDEO देखे ☝️

करोड़ों की कीमत को ठहराया सही

बता दें कि बिहार के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में 1.10 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि में खरीदा था। वह आईपीएल इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी हैं। ट्रेनिंग कैंप के इस वीडियो ने यह साबित कर दिया है कि राजस्थान रॉयल्स ने इस नन्हे खिलाड़ी पर इतना बड़ा दांव क्यों लगाया है।

ग्लेन फिलिप्स ने ये कैसा शॉट लगा दिया, क्रिकेट के मैदान पर दिखा ये गजब का नजारा, देखें VIDEO

महिला क्रिकेट में रेणुका का जलवा! 4 विकेट लेकर भारत को जिताया, केरल को बताया ‘लकी चार्म’

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि वैभव ने जैसे ही शॉट खेला, गेंद सीधे पाइप लाइन पर लगी। पानी निकलता देख वहां मौजूद कोचिंग स्टाफ और अन्य खिलाड़ी भी हैरान रह गए। वैभव की इस ताकतवर बल्लेबाजी को देखकर फैन्स उन्हें भारतीय क्रिकेट का अगला उभरता हुआ सितारा बता रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के कोच राहुल द्रविड़ की देखरेख में वैभव अपनी तकनीक और आक्रामकता पर काम कर रहे हैं।

BCCI का गेम चेंजर फैसला: महिला घरेलू क्रिकेटरों की Match Fee का कोटा बढ़ा, सालों की मांग हुई पूरी!

पाकिस्तान में क्रिकेट खेलेगा बॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर का बेटा? दावों पर किया रिएक्ट, बोले- ‘फेक और मिसलीडिंग’

T20 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ बड़ा करिश्मा, 2 बल्लेबाजों ने एक ही पारी में किया ऐसा

रोहित शर्मा ने लिस्ट ए क्रिकेट में की वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी, वॉर्नर के साथ इस मामले में पहले नंबर पर पहुंचे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *