जयपुर। हरिदेव जोशी पत्रकारिता और जनसंचार विश्वविद्यालय (HJU) ने अपने तृतीय दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उन विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी गई है, जिन्हें इस समारोह में डिग्री, स्वर्ण पदक और वरीयता प्रमाण-पत्र (Merit Certificates) प्रदान किए जाएंगे।
वर्ष 2024 बैच डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों की सूची देखे
वर्ष 2025 बैच डिग्री लेने वाले विद्यार्थियों की सूची देखे
महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
• ड्रेस कोड: पुरुषों के लिए सफेद कुर्ता-पायजामा या शर्ट-पैंट और महिलाओं के लिए सफेद साड़ी/सूट के साथ विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित मेहरून बॉर्डर/दुपट्टा अनिवार्य है।
• त्रुटि सुधार: यदि आपकी डिग्री या मेरिट लिस्ट में नाम/विवरण से संबंधित कोई शिकायत है, तो उसे निर्धारित समय सीमा के भीतर विश्वविद्यालय में संपर्क करें ।


