देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

विश्व की श्रेष्ठ सेना पर हर भारतीय को गर्व
78वीं सेना दिवस परेड में हुआ भारतीय सेना का शौर्य प्रदर्शन, सेना के अदम्य साहस की राज्यपाल ने की सराहना

---Advertisement---

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गुरुवार को 78वीं सेना दिवस परेड के अवसर पर आयोजित भारतीय सेना के शौर्य प्रदर्शन को देखा। उन्होंने भारतीय सेना की अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की गौरवशाली परंपरा की सराहना करते हुए सेना के जवानों, अधिकारियों, पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं एवं उनके परिवारजनों को आर्मी डे की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उपस्थित रहे।
राज्यपाल ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा दुश्मन देश के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्रवाई की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना विश्व की श्रेष्ठ सेनाओं में से एक है और उसकी वीरता पर हर भारतीय को गर्व है।
आर्मी डे के शौर्य प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल ने सेना के अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने जगतपुरा स्थित महल रोड पर आयोजित लगभग 3 किलोमीटर लंबी परेड में शामिल 7 रेजिमेंटों की टुकड़ियों द्वारा किए गए शौर्य प्रदर्शन, अत्याधुनिक हथियारों तथा सैन्य क्षमताओं के भव्य प्रदर्शन की सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से नीति निर्माण में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Comment