
जयपुर | गुलाबी जयपुर अपनी खूबसूरती,स्थापत्य कला, विश्व धरोहर, बाजारों,पकवानों,व्यंजनों के लिए सोशल मीडिया पर बेहद वायरल रहती है,लेकिन अब ये वायरल है खुलेआम,सरेराह होसलाबुलंद मनचलों के लिए जो खुल्लमखुला बेखौफ महिलाओं से छेड़छाड़ करते है वो भी ऑन कैमरा ।
अभी हाल ही में मुहाना थाना क्षेत्र, आमेर, जयगढ़, जल महल में घटी घटनाओं ने जयपुर पुलिस की साख को मिट्टी पलेत कर दिया है। पुलिसिया दांवो के ढोल की पोल खोल दी है।
- ये था वीडियो
पहले भी हो चुके ऐसे आपत्तिजनक वीडियो वायरल
– पहले इनकार, फिर स्वीकर
पुलिस ने पहले तो ये स्वीकारा ही नहीं कि दिन–दहाड़े रास्ते चलते हुई बेटी के साथ छेड़छाड़ का सोशल मीडिया पर वाइरल विडियो उन्ही के थाना क्षेत्र का है।
9 अप्रैल को सबकी नज़रों में आए विडियों ने सबके होश उड़ा दिए, वीडियो में दो मनचले ट्रैफिक नियमों और मानवीय संवेदनाओं की धज्जियां उड़ाते नजर आए।बाइक के पीछे बैठे शख्स ने आगे जा रही टैक्सी बाइक पर सवार युवती से अभद्रता की पुलिस और कानूनी भाषा में कहे तो Bad Touch था,जिसे पीछे से आ रहे तीसरे वाहन से रिकॉर्ड किया गया था।
– सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो पुलिस ने बताया साइबर साइको
घटना के बाद पुलिस ने जब आरोपियों का सोशल मीडिया अकाउंट खंगाला तो दोनों मनचलों की पहचान टोंक निवासी मनराज,सुदामा के रूप में हुई। जांच में पता चला दोनों को वायरल होने की बीमारी है। वायरल होने के चक्कर में सरेराह बाइक पर महिलाओं से छेड़छाड़ का विडियो बना सोशल मीडिया पर पोस्ट करते है। पुलिस ने इनका अकाउंट बंद करवा दिया।
हालांकि दोनों आरोपी वीडियो वायरल होने के बाद से फरार है,दोनों अभी तक पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। टोंक पुलिस और मुहाना पुलिस समन्वय में है।
– नंबर प्लेट पर नंबर नहीं जाति
जिस मोटर साइकिल से दोनों मनचले घटना को अंजाम देते है है उस पर नंबर प्लेट तो है मगर नंबर नहीं है । काले रंग की स्प्लेन्डर बाइक की पिछली नंबर प्लेट पर लिखा है RJ 26 MEENA
केस 1: आमेर-जयगढ़ किला: अप्रैल 2026
जापानी महिला पर्यटक को सुनसान रास्ते में कुछ मनचले युवकों ने घेर लिया। आरोप है कि अभद्र हरकतें करते हुए किस करने की कोशिश की गई। घटना के बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ।
केस 2: जलमहल: मार्च 2026
विदेशी महिला पर्यटक को युवकों ने सेल्फी के बहाने घेर लिया। इस दौरान गलत तरीके से छूने और बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिससे व्यापक आक्रोश फैला।
केस 3: ऑटो ड्राईवर की हरकत : मार्च 2026
जयपुर में एक ऑटो ड्राइवर ने विदेशी महिला को हिंदी सिखाने के नाम पर विदेशी महिला से आपत्तिजनक शब्द बुलवाए। मामला सामने आने पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
- टूरिज्म पर बुरा असर: गिर सकता है ग्राफ
जयपुर की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा हिस्सा टूरिज्म पर टिका है। यदि विदेशी पर्यटकों के साथ छेड़छाड़ और अभद्रता के मामले इसी तरह बढ़ते रहे, तो ‘ट्रैवल एडवाइजरी’ में जयपुर का नाम नकारात्मक सूची में आ सकता है। होटल व्यवसायियों और गाइडों का मानना है कि ऐसी घटनाएं सालों की मेहनत से बनी ‘आतिथ्य सत्कार’ ‘अतिथि देवो भव’ की इमेज को चंद ही मिनटों में मिट्टी में मिला देती हैं।
अगर यही हाल रहा तो जल्दी ही जयपुर देशी और विदेशी दोनों ही पर्यटकों के पसंदीदा स्पॉट्स की सूची से हट जायेगा।
– मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सख्त निर्देश
हालांकि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस हेड क्वार्टर पर हुई बैठक में ऐसे मनचलों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस को सख़्त निर्देश दिए है।
– मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पुलिस हेडक्वाटर पर समीक्षा बैठक में जारी आँकड़े
- महिला सुरक्षा: 42 महिला सुरक्षा हेल्पलाइन-1090 वाहनों को फ्लैगऑफ किया गया।
- कॉमनिटी पुलिसिंग: कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए अच्छा काम किया जा रहा है।
- अपराध और भ्रष्टाचार: ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है सरकार।
- अपराध में कमी:
- 2023-2025 में अपराध 18.77% कम।
- हत्या 25.68%, डकैती 47.26%, लूट 50.75% कम।
- महिला अत्याचार 9.94% कम।
- नवीन कानून: राजस्थान तीसरे स्थान पर, प्रथम स्थान पर आने का प्रयास।
- नशा माफिया: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स गठित, 1 पुलिस थाना और 17 चौकियां स्थापित।
- पेपर लीक: SIT गठन, सरकार के कार्यकाल में एक भी पेपर लीक नहीं।
- गैंगस्टर: एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स गठित, फायर आर्म्स के उपयोग में गिरावट।
- साइबर अपराध: साइबर थानों की स्थापना, R4C और AGTF जैसी यूनिट्स बनाई।
- सफलता: 120 करोड़ में से 28 करोड़ होल्ड, 44 लाख रुपये रिफंड।










