देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

Lionel Messi India Goat Tour 2025: हैदराबाद पहुंचे लियोनल मेसी, शाम में खेलेंगे फ्रेंडली मैच

---Advertisement---

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: लियोनल मेसी की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर्स में होती है और वह 13 दिसंबर से शुरू होने वाले भारत दौरे के पहले चरण में कोलकाता पहुंच चुके हैं। जहां एयरपोर्ट पर फैंस उनके लिए पलकें बिछाए खड़े थे और शानदार अंदाज में उनका स्वागत किया गया। वर्ल्ड कप विनर रोड्रिगो डी पॉल और मेसी के इंटर मियामी टीम के साथी लुइस सुआरेज भी उनके साथ भारत दौरे पर आए हैं।

बाइचुंग भूटिया ने मेसी इवेंट के दौरान कोलकाता में हुए हंगामे पर क्या कहा?

लियोनेल मेसी के कोलकाता इवेंट में हुए हंगामे पर पूर्व भारतीय फुटबॉलर और कैप्टन, बाइचुंग भूटिया ने कहा कि मुझे लगता है कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता है कि आयोजकों ने अपना बेस्ट किया, लेकिन कभी-कभी चीजें कंट्रोल से बाहर हो जाती हैं, खासकर VIP कल्चर – आयोजकों के लिए भी बहुत सारे VIPs को रोकना बहुत मुश्किल हो जाता है, जिन्हें वहां नहीं होना चाहिए था, मुझे लगता है कि वे भी अंदर घुस गए और भीड़ बढ़ा दी। असली फैंस मेसी को ठीक से देख नहीं पाए। इसलिए, मुझे लगता है कि इसी वजह से फैंस बहुत दुखी थे। उम्मीद है कि इस तरह की गलतियां दोबारा नहीं होंगी। मैंने सुना है कि मेसी को देखने के लिए 80,000 लोग आए थे। यह जानते हुए कि कोलकाता और भारत में मेसी की पूजा की जाती है, जब वे इतनी ज्यादा कीमत देकर और इतनी दूर-दूर से आकर निराश होते हैं, तो मुझे लगता है कि यह बहुत निराशाजनक है।

READ THIS ….. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का अल सुबह जवाहर सर्किल पर Surprise मॉर्निंग वॉक

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment