अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 61वां प्रांत अधिवेशन संपन्न

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

राष्ट्रनिर्माण में एबीवीपी का बड़ा योगदान, युवा राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ करें देशहित में कार्य – मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जो राष्ट्रनिर्माण की भावना जन्म लेती है, वही आगे चलकर धरातल पर साकार होती है। परिषद से निकले अनेक कार्यकर्ता आज विभिन्न क्षेत्रों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। संगठन में मिलने वाला अनुशासन और कर्तव्यपरायणता का संस्कार एक सशक्त एवं समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की मजबूत नींव बनता है।

मुख्यमंत्री जयपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 61वें प्रांत अधिवेशन के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इस अधिवेशन में प्रदेश के 23 जिलों से 700 से अधिक कर्मयोगी विद्यार्थी शामिल हुए हैं तथा 1 हजार से अधिक शिक्षाविद् एवं विद्यार्थी इस आयोजन का हिस्सा बने हैं।

देश को नई दिशा देने वाले आंदोलनों की सूत्रधार रही एबीवीपी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पिछले सात दशकों से भी अधिक समय से देश की अखंडता, गरिमा और राष्ट्रभक्ति के संरक्षण में अतुलनीय योगदान देती आ रही है। जब भी भारतीयता और राष्ट्रभक्ति की बात होती है, एबीवीपी का नाम सम्मान और गर्व के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठ के खिलाफ आंदोलन और विश्वविद्यालयों में स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण के निर्माण जैसे अनेक आंदोलनों की एबीवीपी सूत्रधार रही है।

2014 के बाद देश में हुए अभूतपूर्व बदलाव

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2014 के बाद देश में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिले हैं। राज्य सरकार भी पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय विचार को आगे बढ़ाते हुए अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचा रही है। किसानों, महिलाओं, युवाओं, गरीब एवं श्रमिक वर्ग के सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।

राजस्थान में घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हाई पावर्ड डेमोग्राफी मिशन की घोषणा के बाद राजस्थान में भी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई प्रारंभ की गई है। प्रदेश में अवैध घुसपैठियों के लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने नई शिक्षा नीति को भारतीय ज्ञान परंपरा को आगे बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

दो वर्षों में ऐतिहासिक कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के समय युवाओं में निराशा थी और पेपरलीक व भ्रष्टाचार चरम पर था। वर्तमान सरकार ने अपने दो वर्षों के कार्यकाल में इतने विकास कार्य किए हैं, जितने पूर्ववर्ती सरकार पांच वर्षों में भी नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि 92 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है, जबकि 1.50 लाख से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं।

विकास का रोडमैप बनाकर किया गया कार्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने आते ही प्रदेश के विकास का रोडमैप तैयार किया। रामजल सेतु लिंक परियोजना, देवास परियोजना, यमुना जल समझौता, बिजली आपूर्ति सुधार, राइजिंग राजस्थान जैसे निर्णयों से प्रदेश में रोजगार और निवेश के नए अवसर सृजित हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनें।

इस अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री देवदत्त जोशी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, एबीवीपी जयपुर प्रांत अध्यक्ष जिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : अरावली संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध राजस्थान सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का किया स्वागत

India TV Hindi: india Feed India TV Hindi india Feed

बॉलीवुड | दैनिक भास्कर Bollywood News (बॉलीवुड समाचार) in Hindi – Dainik Bhaskar provides you the all latest Bollywood news, TV News, celebs Interview, Bollywood movie news, box office news, collections and report news in Hindi.

  • सनी देओल की नई एक्शन थ्रिलर की शूटिंग शुरू हुई:रितेश-फरहान और ए. आर. मुरुगदॉस साथ आए, ज्योतिका निभाएंगी फिल्म में अहम किरदार
    on March 2, 2026 at 1:34 pm

    एक्सेल एंटरटेनमेंट ने एक और बड़े प्रोजेक्ट का आगाज कर दिया है। इस बार बैनर के साथ जुड़ रहे हैं एक्शन स्टार सनी देओल, और निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं साउथ इंडस्ट्री से आए फिल्ममेकर बालाजी गणेश। यह एक्शन थ्रिलर शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 से फ्लोर पर जा चुकी है और फिलहाल इसकी शूटिंग जारी है। फिल्म की खास बात यह है कि इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर और मशहूर निर्देशक ए. आर. मुरुगादॉस। इंडस्ट्री के ये बड़े नाम पहली बार इस तरह एक साथ आए हैं, जिससे फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। सनी देओल इन दिनों अपनी हालिया सफलता ‘बॉर्डर 2’ की कामयाबी का आनंद ले रहे हैं। इसी बीच उन्होंने इस नई फिल्म के लिए 2026 की गर्मियों की डेट्स दी हैं। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म हाई-ऑक्टेन एक्शन और सस्पेंस से भरपूर होगी, जिसमें सनी देओल का दमदार अंदाज एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा। फिल्म में सनी देओल के साथ अहम भूमिका में नजर आएंगी साउथ और हिंदी सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस ज्योतिका। लंबे समय बाद ज्योतिका का इस तरह के बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ना दर्शकों के लिए खास माना जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि दोनों कलाकारों की केमिस्ट्री और कहानी का ट्रीटमेंट दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देगा। डायरेक्टर बालाजी गणेश के लिए यह फिल्म बेहद खास है, क्योंकि वे इससे बतौर स्वतंत्र निर्देशक अपनी नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। वे लंबे समय तक ए.आर. मुरुगदॉस के साथ को-डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं और बड़े बजट की फिल्मों का अनुभव रखते हैं। कहानी निर्माण, विजुअल स्केल और एक्शन डिजाइन में उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। यही वजह है कि इस प्रोजेक्ट को लेकर इंडस्ट्री में काफी चर्चा है। फिल्म को एक अलग तरह की एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसमें सिर्फ एक्शन ही नहीं, बल्कि सस्पेंस और इमोशनल एंगल भी अहम भूमिका निभाएंगे। मेकर्स इसे पैन-इंडिया लेवल पर रिलीज करने की योजना बना रहे हैं, ताकि हिंदी के साथ-साथ दक्षिण भारतीय बाजार में भी इसका प्रभाव दिखे। प्रोडक्शन टीम की बात करें तो फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया, विशाल रामचंद्रानी, आदित्य जोशी, सुनील जैन और यूसुफ शेख हैं। एक्सेल एंटरटेनमेंट पहले भी कंटेंट-ड्रिवन और बड़े स्केल की फिल्में बना चुका है, ऐसे में इस प्रोजेक्ट से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। फिलहाल फिल्म का टाइटल सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन शूटिंग शुरू होने के साथ ही यह प्रोजेक्ट चर्चा में आ गया है। माना जा रहा है कि आने वाले महीनों में फिल्म से जुड़ी और जानकारियां, जैसे फर्स्ट लुक और रिलीज डेट, सामने लाई जाएंगी।

  • तलाक विवाद के बाद थलपति विजय का पहला पोस्ट:पत्नी की याचिका के बीच छात्रों को दी शुभकामनाएं, निजी विवाद पर चुप्पी कायम
    on March 2, 2026 at 12:14 pm

    तमिल सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता-राजनेता थलपति विजय ने अपनी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम द्वारा दायर तलाक याचिका के बाद अपना पहला सोशल मीडिया पोस्ट साझा किया है, लेकिन उन्होंने इस निजी विवाद पर सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा। पिछले कुछ दिनों से विजय की निजी जिंदगी सुर्खियों में है क्योंकि उनकी पत्नी संगीता ने चेंगलपट्टू के जिला कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दायर की है। इसमें संगीता ने आरोप लगाया है कि विजय का एक एक्ट्रेस के साथ एक्सट्रमारिटल रिश्ते में होना उनके रिश्ते के टूटने का मुख्य कारण है। याचिका में यह भी दावा किया गया है कि यह रिश्ता अप्रैल 2021 से चल रहा था, जिसने संगीता को भावनात्मक रूप से गहरा कष्ट दिया और उनके लिए मानसिक पीड़ा का कारण बना। इस तलाक याचिका में यह भी लिखा गया है कि संगीता और विजय के बीच वैवाहिक संबंध सालों पहले बेहद शांतिपूर्ण और सामंजस्यपूर्ण था, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां बिगड़ती गईं। याचिका में स्पष्ट किया गया है कि शादी के समय सब कुछ सामान्य था, लेकिन पति के कथित दूसरे रिश्ते के बारे में पता चलने के बाद से सब कुछ बदला। जब संगीता ने पहली बार इस बारे में बात की, विजय ने आश्वासन दिया कि वह उस रिश्ते को खत्म कर देंगे, लेकिन याचिका में दावा किया गया है कि वह रिश्ता जारी रहा और स्थिति बद से बदतर होती गई। इन आरोपों को लेकर विजय ने अब तक किसी ओपन या आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इसके बावजूद, उन्होंने इसी बीच अपने सोशल मीडिया अकाउंट (X, पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट किया, जो सीधा तलाक या रिश्ते के विवाद को संबोधित नहीं करता। विजय ने तमिलनाडु और पुडुचेरी के +2 बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उन्हें तनाव और डर के बिना परीक्षा में उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने लिखा, “आप सब जिनका भविष्य उज्जवल है, परीक्षा में साहस के साथ उतरिए, विक्टरी इज सर्टेन!” इस पोस्ट का समय और विषय इसलिये भी दिलचस्प रहा क्योंकि यह उस समय आया जब तलाक की खबरों ने विजय के व्यक्तिगत और सार्वजनिक जीवन में बड़ी हलचल मचा दी थी। कई फैंस और सोशल मीडिया उपयोगकर्ता इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि विजय ने व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी कठिनाइयों के बीच भी परीक्षा देने वाले छात्रों को शुभकामना देने का संदेश साझा किया, जैसे उन्होंने विवाद को टालने का प्रयास किया हो। विजय और संगीता की शादी काफी लंबी थी; दोनों ने 1998 में संयुक्त रूप से विवाह पंजीकृत करवाया था और 1999 में पारंपरिक तमिल और हिंदू रीतियों के साथ चेन्नई में शादी की थी। उनके दो बच्चे भी हैं। लेकिन अब यह रिश्ता अब रिपेयर नहीं हो सकता की तरह दिख रहा है, जैसा कि तलाक याचिका में उल्लेख किया गया है। संगीता की ओर से याचिका में यह भी मांग की गई है कि वैवाहिक घर में रहने का अधिकार और उपयुक्त समतुल्य आवास दिया जाए, साथ ही प्रतिवादी के आय और सामाजिक स्थिति के अनुरूप स्थायी भरण-पोषण सहायता (अलिमनी) भी दी जाए। जहां विजय फिल्मी और राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त हैं, वहीं यह मामला तमिलनाडु की राजनीति और मनोरंजन जगत में भी चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि इस विवाद पर विजय ने खुद बयान नहीं दिया है, लेकिन यह स्पष्ट है कि उनका सोशल मीडिया पहला संदेश विवाद से अलग हटकर सकारात्मकता फैलाने वाला रहा है, बजाय इसके कि वह सीधे इस तलाक मुद्दे को संबोधित करें। ___________________________ बॉलीवुड की यह खबर भी पढ़ें.. TVK प्रमुख और अभिनेता विजय पर बेवफाई का आरोप:पत्नी संगीता ने 25 साल बाद दायर की तलाक याचिका साउथ के मशहूर अभिनेता और तमिलागा वेट्री काझागम (TVK) प्रमुख थलापति विजय की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने अपने 25 साल के वैवाहिक जीवन के बाद तलाक के लिए फैमिली कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। उनकी तरफ से दायर पिटिशन में आरोप लगाया गया है कि विजय ने अधिकारियों और व्यक्तियों के साथ संबंध रखे, जिससे उनका वैवाहिक जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पूरी खबर पढ़ें.. TVK चीफ-एक्टर विजय की पत्नी ने तलाक याचिका दायर की:पति पर एक्ट्रेस से अफेयर का आरोप; शादी के 27 साल हुए, दो बच्चे भी तमिल सुपरस्टार और तमिलगा वेट्री कजगम(TVK) प्रमुख विजय की पत्नी संगीता ने 24 फरवरी 2026 को चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट में तलाक के लिए याचिका दाखिल की है। याचिका में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया गया है। पूरी खबर पढ़ें..

  • ‘तुम्बाड 2’ में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की एंट्री:कल्ट हॉरर फ्रैंचाइजी को मिलेगा नया खौफ, गहराई और दमदार साइकोलॉजिकल ट्विस्ट, सीक्वल की शूटिंग जल्द होगी शुरू
    on March 2, 2026 at 10:55 am

    कल्ट हॉरर फिल्म ‘तुम्बाड’ के सीक्वल ‘तुम्बाड 2’ में अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे। मेकर्स ने आधिकारिक तौर पर उनकी एंट्री कन्फर्म कर दी है। इस घोषणा के साथ ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। अपनी लेयर्ड और इंटेंस एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले नवाजुद्दीन का इस यूनिवर्स से जुड़ना एक बड़ा क्रिएटिव फैसला माना जा रहा है। हालांकि उनके किरदार की डिटेल्स फिलहाल सीक्रेट रखी गई हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक वह कहानी में अहम भूमिका निभाएंगे। उनका रोल फिल्म के साइकोलॉजिकल और इमोशनल टोन को और गहरा करेगा, जो दर्शकों के नैतिक सवालों को भी चुनौती दे सकता है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने कहा, “मैं ‘तुम्बाड’ की ऑरिजिनैलिटी और उसके डार्क माहौल का हमेशा से प्रशंसक रहा हूं। जब सोहम शाह ने मुझे सीक्वल का विजन सुनाया, तो कहानी ने तुरंत आकर्षित किया। यह एक इम्मर्सिव और पैशनेट प्रोजेक्ट है, जिसका हिस्सा बनकर मैं उत्साहित हूं।” सोहम शाह इस फ्रैंचाइजी को एक्टर और प्रोड्यूसर दोनों रूपों में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवाज जैसे दमदार कलाकार का जुड़ना फिल्म के इमोशनल आयाम को नई ऊंचाई देगा। वो हर किरदार में सच्चाई और शिद्दत लेकर आते हैं। ‘तुम्बाड 2’ में उनका रोल कहानी की गहराई बढ़ाएगा। फिल्म को पेन स्टूडियोज का साथ भी मिला है। प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड़ा ने कहा कि स्टूडियो हमेशा बेहतरीन कंटेंट के लिए प्रतिबद्ध रहा है और ‘तुम्बाड 2’ को बड़े सिनेमाई स्तर पर पेश किया जाएगा। गौरतलब है कि पेन स्टूडियोज ने ‘कहानी’, ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ और ‘RRR’ जैसी फिल्मों से मजबूत पहचान बनाई है। जल्द ही शूटिंग शुरू होने वाली ‘तुम्बाड 2’ अब साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शामिल हो गई है। नवाजुद्दीन की एंट्री के बाद यह सीक्वल पहले से ज्यादा डरावना, गहरा और यादगार बनने का वादा कर रहा है।

  • पॉपस्टार शकीरा: संघर्ष से सफलता की कहानी:आवाज पर ताने, शुरुआती एलबम फ्लॉप रहे, हैमरेज भी हुआ, आज शीर्ष पॉप स्टार
    on March 2, 2026 at 10:40 am

    पॉप स्टार शकीरा अप्रैल में अपनी भारत यात्रा को लेकर फिलहाल चर्चा में हैं। ‘वक्का-वक्का’ की धुनों पर पूरी दुनिया को नचाने वाली शकीरा का करियर बेहद उतार–चढ़ावों से भरा रहा है। जानते हैं, उनकी संघर्ष से सफलता की कहानी… गाना लिखना, उसे गाना और हर बीट पर सटीक डांस मूव देना, कोलंबिया की विश्वविख्यात पॉप स्टार शकीरा इन सभी हुनरों का शानदार कॉम्बिनेशन हैं। लेकिन स्कूल में उनकी आवाज टीचर को नहीं भायी थी। स्कूल में मजाक उड़ाया जाता कि उनकी आवाज बकरी जैसी है। बारांक्विला शहर में 2 फरवरी 1977 को जन्मी शकीरा आज स्पेनिश और अंग्रेजी के साथ आधा दर्जन भाषाओं की गायकी में पारंगत हैं। संघर्ष – आर्थिक तंगी झेली, करियर से ब्रेक लेना पड़ा शकीरा जब 7–8 साल की थीं, तो उनके पिता विलियम मेबारक को ज्वैलरी व्यवसाय में भारी घाटा हुआ। शकीरा ने घर का सामान, फर्नीचर, कार सब बिकते हुए देखे। उन्हें इससे मानसिक आघात पहुंचा। 13 वर्ष की उम्र में उन्हें पहला कॉन्ट्रैक्ट मिला। 1991 में पहला एलबम ‘मैगिया’ और 1993 में दूसरा ‘पेलिग्रो’ आया, लेकिन दोनों ही बुरी तरह फ्लॉप रहे। विफलता के चलते उन्हें करियर से एक साल ब्रेक लेना पड़ा। 2017 में एल–डोराडो वर्ल्ड ट्यूर से ठीक पहले उनकी वोकल कॉर्ड में हैमरेज हो गया। उन्हें लगा कि अब वे कभी नहीं गा पाएंगी। हालांकि कुछ महीनों के ब्रेक और उपचार से बिना सर्जरी के यह ठीक हाे गया। सफलता – वक्का–वक्का पर दुनिया नचाई, 3 ग्रैमी जीते शुुरुआती विफलताओं के बाद शकीरा ने खुद को नए सिरे से तैयार किया। खुद अपने गाने लिखने लगीं और फिर 1995 में आया एलबम ‘पिएस देस्काल्जोस’ टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। 2001 में उनका पहला इंग्लिश एलबम ‘लॉन्ड्री सर्विस’ रिलीज हुआ। इसकी दुनियाभर में 1.3 करोड़ कॉपियां बिकीं और शकीरा वैश्विक स्टार बन गईं। 2010 में उनका ‘वक्का–वक्का’ गीत फुटबॉल वर्ल्ड कप का एंथम बना, जिसने पूरी दुनिया को शकीरा के सुरों का दीवाना बना दिया। शकीरा को 3 ग्रैमी और 12 लैटिन ग्रैमी समेत संगीत को ढेरों अवॉर्ड मिल चुके हैं। वे संयुक्त राष्ट्र की गुडविल एम्बेसडर रह चुकी हैं। 1997 में शकीरा ने गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए पिएस देस्काल्जोस फाउंडेशन शुरू किया था। उनकी नेटवर्थ करीब 300 मिलियन डॉलर बताई जाती है।

  • रिलीज से पहले ही फिल्म ने लागत के 70% वसूले:80 करोड़ में बिके अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स
    on March 2, 2026 at 9:51 am

    अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ 2026 की चर्चित रिलीज में शामिल है। इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। हाल ही में खबर आई थी कि सोनी नेटवर्क ने फिल्म के सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स हासिल कर लिए हैं। अब एक नई जानकारी सामने आई है कि इस फिल्म के नॉन-थिएट्रिकल राइट्स 80 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में बेचे गए हैं। सूत्रों के अनुसार फिल्म को लेकर बाजार में उत्साह था और कई प्लेटफॉर्म्स इसे खरीदने की होड़ में थे। हालांकि सबसे ऊंची बोली सोनी नेटवर्क की रही, जिसने 80 करोड़ रुपए में सैटेलाइट, डिजिटल और म्यूजिक राइट्स अपने नाम किए। इस डील के साथ ही फिल्म की टीम अपनी लागत का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा पहले ही वसूल कर चुकी है। अगस्त में रिलीज की तैयारी फिल्म की रिलीज अगस्त महीने में हो सकती है। मेकर्स इसे किसी बड़ी टक्कर से बचाते हुए सोलो रिलीज देना चाहते हैं, ताकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर साफ रन मिल सके।’ फिल्म को केवीएन प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मोहनलाल कैमियो रोल में नजर आएंगे। बता दें कि अक्षय और सैफ की जोड़ी 17 साल बाद प्रियदर्शन की फिल्म के साथ फिर से बड़े परदे पर वापस आ रही है।

An error occurred while fetching the feed.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *