देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

‘Unites States of Americas’: अपनी अंग्रेजी को लेकर फिर दुनिया भर में ट्रोल हुआ पाकिस्तान, आधिकारिक बयान में कर दी बड़ी गलती

---Advertisement---

इस्लामाबाद/नई दिल्ली: पाकिस्तान अपने आधिकारिक दस्तावेजों में अंग्रेजी की गलतियों को लेकर एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजाक का पात्र बन गया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक आधिकारिक प्रेस रिलीज में अमेरिका के नाम की स्पेलिंग गलत लिखने पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

क्या है मामला?

दरअसल, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shehbaz Sharif) को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘बोर्ड ऑफ पीस’ के उद्घाटन सत्र में शामिल होने का न्यौता मिला है। इसी दौरे की जानकारी देने के लिए जारी प्रेस रिलीज की हेडलाइन में ‘United States of America’ की जगह “Unites States of Americas” लिख दिया गया। बयान में ‘United’ में ‘s’ जोड़कर उसे ‘Unites’ कर दिया गया और ‘America’ को ‘Americas’ बना दिया गया।

सोशल मीडिया पर उड़ा मजाक:

जैसे ही यह आधिकारिक नोट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, लोगों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रूफरीडिंग मानकों पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई यूजर्स ने इसे पाकिस्तान की गिरती शिक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही से जोड़कर ट्रोल किया।

गलगोटिया यूनिवर्सिटी की वो प्रोफेसर याद हैं? ‘रोबोट डॉग’ विवाद के बाद नेहा सिंह अब ढूंढ रही हैं नई नौकरी, LinkedIn पर लिखा- ‘Open to Work’

पुराने विवाद भी हुए ताजा:

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी नेतृत्व को ऐसी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा हो। पिछले साल भी एक वायरल स्क्रीनशॉट में दावा किया गया था कि शहबाज शरीफ ने इजरायल के हमले की निंदा करते समय ‘Condemn’ की जगह ‘Condom’ शब्द का इस्तेमाल कर दिया था। अब इस ताजा ‘अंग्रेजी कांड’ ने पाकिस्तान की वैश्विक स्तर पर फिर से किरकिरी करा दी है।

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए बने रहिए न्यूज़ स्टोर के साथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment