जयपुर। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से सोमवार को प्रदेश के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने मुलाकात की।
मंत्री खर्रा राजभवन (लोकभवन) पहुंचे और राज्यपाल बागडे को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, राज्यपाल के साथ मंत्री की यह एक शिष्टाचार भेंट थी। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश के विकास कार्यों और शासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अनौपचारिक चर्चा हुई।









