देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सावधान निवेशक: SEBI Check के बिना न करें कोई भी भुगतान, राजस्थान पुलिस की विशेष एडवाइजरी

---Advertisement---

जयपुर। ऑनलाइन निवेश और ट्रेडिंग के नाम पर बढ़ रही साइबर धोखाधड़ी को देखते हुए राजस्थान पुलिस की साइबर शाखा ने निवेशकों के लिए विशेष सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। महानिदेशक पुलिस राजस्थान के मार्गदर्शन में जारी इस एडवाइजरी में कहा गया है कि किसी भी प्रकार का निवेश या ट्रेडिंग भुगतान करने से पहले संबंधित UPI ID, QR कोड या बैंक खाता संख्या का “SEBI Check” के माध्यम से सत्यापन अवश्य करें।
उपमहानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा ने बताया कि साइबर अपराधी फर्जी निवेश स्कीमों के जरिए लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहे हैं। सेबी द्वारा निवेशकों की सुरक्षा के लिए एक सत्यापन सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे यह जांचा जा सकता है कि भुगतान हेतु दी गई UPI ID या बैंक खाता SEBI-पंजीकृत मध्यस्थ (Intermediary) से संबंधित है या नहीं।
कैसे करें SEBI Check (स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया)


सबसे पहले SEBI Saathi App डाउनलोड करें या SEBI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए “SEBI Check” विकल्प पर क्लिक करें।
संबंधित व्यक्ति या संस्था का QR कोड अपलोड करें या उनकी UPI ID / बैंक खाता संख्या दर्ज करें।
परिणाम को कैसे समझें
UPI ID is valid: यह ID SEBI-पंजीकृत मध्यस्थ से संबंधित है और लेनदेन अपेक्षाकृत सुरक्षित है।
UPI ID is invalid: संबंधित ID SEBI के पास पंजीकृत नहीं है। ऐसी स्थिति में भुगतान बिल्कुल न करें।
निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
केवल SEBI-पंजीकृत ब्रोकर या निवेश सलाहकार के माध्यम से ही निवेश करें।
सोशल मीडिया या मैसेजिंग ऐप्स पर मिलने वाले “रातों-रात पैसा डबल” जैसे प्रस्तावों से सावधान रहें।
किसी भी व्यक्तिगत बैंक खाते में निवेश राशि जमा न करें।
साइबर ठगी होने पर यहाँ करें शिकायत
यदि आप साइबर धोखाधड़ी का शिकार होते हैं तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930, साइबर हेल्प डेस्क नंबर 9256001930 / 9257510100, ऑनलाइन पोर्टल https://cybercrime.gov.in� या अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन/साइबर पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।

यह भी पढ़ें : राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सरदार पटेल पुलिस विश्वविद्यालय की समीक्षा बैठक ली

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment