देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में राजकीय भवनों के नामकरण पर मंत्रिपरिषद् उप समिति की बैठक आयोजित

---Advertisement---

जयपुर: प्रदेश के दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में राजकीय भवनों, चिकित्सालयों, विद्यालयों एवं अन्य सार्वजनिक संस्थानों के नामकरण के संबंध में गठित मंत्रिपरिषद् उप समिति की बैठक बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने की।

बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय योगदान को चिरस्थायी सम्मान प्रदान करने से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर राजकीय भवनों का नामकरण एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी पहल है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, त्याग और बलिदान की भावना से प्रेरणा मिलती रहेगी।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले महापुरुषों का सम्मान करना राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में ठोस एवं सार्थक निर्णय लिए जा रहे हैं।

बैठक में समिति के सदस्य संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी तथा सामान्य प्रशासन विभाग के शासन सचिव नवीन जैन भी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Comment