देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का उत्थान राज्य सरकार की नीतियों का केंद्र-बिंदु, मुख्यमंत्री निवास पर जनसुनवाई में मौके पर ही समस्याओं का समाधान, आमजन हुए संतुष्ट

---Advertisement---

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण को सर्वोपरि रखते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गरीब, युवा, किसान और महिलाओं का उत्थान राज्य सरकार की योजनाओं एवं नीतियों का प्रमुख केंद्र-बिंदु है। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं मौके पर ही समाधान होने से लोग संतुष्ट और प्रसन्न नजर आए।
सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित जनसुनवाई में मुख्यमंत्री ने आमजन की परिवेदनाओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री ने लापरवाह कार्मिकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज, श्रम, कृषि, गृह, राजस्व, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम, शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी परिवेदनाओं को सुना गया और कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न सामाजिक एवं शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के पोस्टरों का विमोचन भी किया।
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं आमजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : अनिस्तारित संपत्तियों को लेकर जल्द नीति लाएगा राजस्थान आवासन मंडल

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Comment