देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

राज्य सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर विशेष: सर्द मौसम में बेघरों का सहारा बनी भजनलाल सरकार, प्रदेशभर में संचालित हो रहे 238 स्थायी आश्रय स्थल

---Advertisement---

जयपुर: राज्य सरकार के दूसरे वर्ष में प्रवेश के अवसर पर “2 साल: नव उत्थान – नई पहचान, बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान” की भावना को साकार करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सर्द मौसम में बेसहारा और बेघर लोगों के प्रति संवेदनशीलता का परिचय दिया है। प्रदेश में बढ़ती शीतलहर और गिरते तापमान के बीच राज्य सरकार ने जरूरतमंदों के लिए स्थायी और अस्थायी आश्रय स्थलों की व्यापक व्यवस्था की है।

राजस्थान के कई शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है और आने वाले दिनों में सर्दी और तेज होने की संभावना है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी उन लोगों को होती है, जिनके पास सिर छुपाने के लिए छत नहीं होती। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य की डबल इंजन सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति सर्दी, बारिश या भीषण गर्मी में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर न हो।

प्रदेशभर में 238 स्थायी आश्रय स्थल संचालित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार, भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की पूर्व में संचालित दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) के अंतर्गत निर्मित स्थायी आश्रय स्थलों में शहरी बेघर व्यक्तियों को निःशुल्क आवास एवं मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है।

वर्तमान में राज्य के 138 नगरीय निकायों में लगभग 12 हजार व्यक्तियों की क्षमता के 238 स्थायी आश्रय स्थल संचालित किए जा रहे हैं। इन आश्रय स्थलों में स्वच्छ पेयजल, बिजली, शौचालय, रसोई, गीजर सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं, ताकि जरूरतमंदों को सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन मिल सके।

139 अस्थायी आश्रय स्थलों की भी व्यवस्था

इसके साथ ही राज्य के 109 नगरीय निकायों में लगभग 9,435 व्यक्तियों की क्षमता के 139 अस्थायी आश्रय स्थल भी आवश्यकतानुसार संचालित किए जा रहे हैं। इन अस्थायी आश्रय स्थलों में भी सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, जिससे सर्द मौसम में कोई भी व्यक्ति असहाय न रहे।

मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 की शुरुआत में भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं रैन बसेरों में पहुंचकर वहां रह रहे लोगों की कुशलक्षेम पूछी थी और सड़कों पर रहने वाले निराश्रित व्यक्तियों को कंबल वितरित किए थे। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाएं “नर सेवा ही नारायण सेवा” की भावना को साकार कर रही हैं और प्रदेश के हर नागरिक के सर्वांगीण विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं।

ये भी पढ़ें: गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम का बयान,  मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का विकास पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पच नहीं रहा

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Comment