देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ एवं राम कथा में हुए शामिल

---Advertisement---

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को सीकर रोड स्थित नींदड़ में आयोजित 1008 कुण्डीय हनुमान महायज्ञ एवं राम कथा में शामिल हुए। उन्होंने जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज के सानिध्य में सपरिवार मंत्रोच्चार के साथ विश्व कल्याण की कामना करते हुए हवन में आहूति दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज का भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण एवं संवर्धन में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में यज्ञ का विशेष महत्व है और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के अनुरूप यज्ञ विधि से लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।
उन्होंने कहा कि विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव और राज्य के विकास के लिए इस प्रकार के यज्ञ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। यज्ञ के माध्यम से सकारात्मक ऊर्जा और सद्भावनाएं सशक्त होती हैं।
इस अवसर पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज ने कहा कि यह यज्ञ भारत को विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनाने की कामना से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य भारत को अखण्ड, अजय और सशक्त बनाना तथा श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं की पूर्ति करना है।
महाराज जी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान की निरंतर प्रगति, समृद्धि और विकास की कामना भी की।

यह भी पढ़ें: विधायक भागचंद सैनी टांकडा के प्रयासों से इतिहास लिखेगा बांदीकुई, बांदीकुई जंक्शन पर स्थापित होगा ऐतिहासिक स्टीम इंजन, रेलवे की 150 साल पुरानी विरासत को मिलेगी नई पहचान,

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Comment