देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

RU के पहले SC अध्यक्ष से NSUI के नेशनल ‘बॉस’ तक… जानें कौन हैं विनोद जाखड़, जिन पर कांग्रेस ने खेला है सबसे बड़ा दांव!

---Advertisement---


नई दिल्ली/जयपुर: कांग्रेस आलाकमान ने छात्र राजनीति में एक बड़ा फेरबदल करते हुए राजस्थान के कद्दावर छात्र नेता विनोद जाखड़ को NSUI (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से उनकी नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। विनोद जाखड़ निवर्तमान अध्यक्ष नीरज कुंदन की जगह लेंगे।

कौन हैं विनोद जाखड़?

विनोद जाखड़ मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं और उनकी पहचान एक जमीनी स्तर के जुझारू नेता के रूप में होती है। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत राजस्थान यूनिवर्सिटी (RU) से की थी। साल 2018 में उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी छात्र संघ (RUSU) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतकर इतिहास रचा था। वह राजस्थान यूनिवर्सिटी के पहले ऐसे छात्र नेता थे जो अनुसूचित जाति (SC) वर्ग से आते हुए अध्यक्ष पद पर काबिज हुए।

छात्रों के बीच गहरी पैठ

विनोद जाखड़ को छात्रों की समस्याओं के लिए सड़क पर उतरने और आंदोलन करने के लिए जाना जाता है। राजस्थान की राजनीति में उनका अच्छा खासा प्रभाव माना जाता है और वह पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट दोनों के ही करीबी माने जाते हैं। आगामी लोकसभा चुनावों और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की रणनीति के तहत कांग्रेस ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए न्यूज़ स्टोर के साथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment