Rajasthan: स्वरूप सिंह खारा का MLA रविंद्रसिंह भाटी पर बड़ा तंज, बोले ; उनकी तीन पीढ़ी कांग्रेसी, BJP का दुपट्टा तो उन्होंने हाईवे पर झाड़ियों में फेंका, कैसे बीजेपी के हुए ?

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

जयपुर | राजस्थान की शिव विधानसभा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है। शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी और भाजपा नेता स्वरूप सिंह खारा के बीच लगातार आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ताजा बयान में खारा ने भाटी के भाजपा से जुड़ने को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि यह केवल पांच दिन का ही खेल था।

स्वरूप सिंह खारा ने कहा कि शिव विधायक ने भाजपा का दुपट्टा पहनने के बाद उसे गुडामालानी हाईवे पर झाड़ियों में फेंक दिया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विधायक भाटी का पूरा परिवार कांग्रेस से जुड़ा रहा है और तीन पीढ़ियों से कांग्रेस की राजनीति करता आ रहा है।

खारा गुरुवार को स्थानीय लोगों के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति अवॉर्ड को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों का आभार जताया। इस दौरान कलेक्टर टीना डाबी द्वारा कालबेलिया समाज को श्मशान भूमि आवंटित किए जाने के आदेश की भी सराहना की गई।

सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों और ठेकेदार के बीच हुए विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए खारा ने कहा कि सड़कें आम जनता के लिए होती हैं और सरकारें बनवाती हैं। वर्तमान में भाजपा की सरकार है, इसलिए काम करवाया जा रहा है, लेकिन गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए।

इस तरह की हरकतों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त

उन्होंने उस ठेकेदार की कड़ी निंदा की जिसने विधायक रविंद्र सिंह भाटी का नाम लेकर धमकाने के साथ-साथ प्रतिष्ठित बुजुर्ग अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। खारा ने कहा कि इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सांसद बेनीवाल पर भी साधा निशाना

बातचीत के दौरान खारा ने विधायक भाटी और सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये लोग सरकार के हर काम में अड़ंगा डालते हैं। सरकार के अच्छे कार्यों की न सराहना करते हैं और न ही उसका श्रेय देते हैं। उन्होंने दावा किया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दो साल में पांच साल के 70 प्रतिशत काम पूरे कर दिए हैं, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

प्रशासनिक अधिकारी कर रहे अच्छा काम

खारा ने आगे कहा कि जिले में प्रशासनिक अधिकारी अच्छा काम कर रहे हैं और ऐसे कार्यों की सराहना होनी चाहिए। जनता के प्रति जिन नेताओं में संवेदना नहीं है, उनके बयानों का कोई मतलब नहीं रह जाता।

भाजपा नेता के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने सरकार के अच्छे कामों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री के नाम प्रशंसा पत्र भी सौंपा।

यह भी पढ़े :

वाणिज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध पान मसाला एवं मार्बल-ग्रेनाइट परिवहन पर शिकंजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *