देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

पिंजरापोल गौशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की गोसेवा, रक्तदान शिविर का किया अवलोकन

---Advertisement---

जयपुर: राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को जयपुर स्थित पिंजरापोल गौशाला में गोसेवा की। मुख्यमंत्री ने सपत्नीक गौमाता की पूजा-अर्चना कर गुड़ एवं चारा खिलाया तथा हवन में आहुति दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गोसेवा हमारी सनातन संस्कृति और परंपरा का अभिन्न अंग है और राज्य सरकार गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का अवलोकन किया। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है और यह मानवता की सेवा का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने आमजन से ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का दो वर्षों का कार्यकाल सेवा, सुशासन और जनकल्याण को समर्पित रहा है। सरकार पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

https://www.instagram.com/p/DSSNOIWEtew/?igsh=Z3R5Y2VsaTB5ajU0

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गोपालन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘डेयरी के स्वर्णिम दो वर्ष’ का विमोचन भी किया। गौशाला परिसर में उपस्थित आमजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में पशुपालन एवं गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री ए. राठौड़, शासन सचिव गोपालन डॉ. समित शर्मा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर एवं गोविंद देव जी मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नारी बिल पास नहीं होने पर विपक्ष पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, कहा- बेटियों की हार में लोकतंत्र की जीत कैसे संभव है?

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीए मेघा धानुका

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

Leave a Comment