देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

सचिवालय में एसटी वर्ग का स्नेह मिलन समारोह आयोजित: सवाई माधोपुर के मानसिंह मीना हुए सम्मानित

---Advertisement---


जयपुर। राजस्थान शासन सचिवालय में एसटी वर्ग के नवनियुक्त लिपिकों के लिए ‘सम्मान समारोह एवं नववर्ष स्नेह मिलन’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर सवाई माधोपुर जिले के मांगरोल गांव निवासी और वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत मानसिंह मीना को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुंजीलाल मीना (अतिरिक्त मुख्य सचिव, जनजातीय क्षेत्रीय विकास विभाग) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सचिवालय कर्मचारी संघ के कजोड़मल मीणा ने की। समारोह के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मानसिंह मीना की कार्यकुशलता की सराहना की और उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

समारोह में वक्ताओं ने नवनियुक्त कार्मिकों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ईमानदारी और निष्ठा से प्रदेश सेवा करने की सीख दी। मानसिंह मीना के सम्मान पर उनके गृह जिले सवाई माधोपुर और मांगरोल गांव में हर्ष का माहौल है। इस अवसर पर सचिवालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए पढ़ते रहिए न्यूज़ स्टोर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment