देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

लोक संस्कृति और संगीत के साथ विकास व विश्वास का जश्न, जेकेके परिसर में रंगों से सराबोर हुई राज्य स्तरीय प्रदर्शनी

---Advertisement---

जयपुर: राज्य सरकार के ऐतिहासिक, विकास और विश्वास से परिपूर्ण दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जवाहर कला केंद्र (जेकेके), जयपुर में आयोजित चार दिवसीय राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की सांस्कृतिक संध्या राजस्थानी लोक संगीत और नृत्य के रंगों से सराबोर रही। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन, विशेषकर युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान की समृद्ध लोककला और सांस्कृतिक विरासत का सजीव प्रदर्शन देखने को मिला। लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर लोक रंगों में रंग गया।

कालबेलिया नृत्य और लोकगीतों ने बांधा समा

कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद प्रसिद्ध लोक कलाकार राजकी पूरण नाथ सपेरा एवं उनके दल ने कालबेलिया नृत्य और संगीत की शानदार प्रस्तुति दी।
“चिरमी म्हारी चिरमली, चिरमी रा डाला चार” और “लैता जाइजो रे दिलड़ौ, दैता जाइजो” जैसे लोकप्रिय लोकगीतों पर प्रस्तुत कालबेलिया नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम में गायक बनवारी के साथ ढोलक पर अरुण, बीन पर कैलाश नाथ सपेरा तथा खंजरी पर पूरण नाथ ने संगत दी। इसके अलावा चरी और भंवरी नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों ने भी दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

लोक संगीत, लोक नृत्य और सरकार की उपलब्धियों के समन्वय से सजी यह सांस्कृतिक संध्या दर्शकों के लिए यादगार अनुभव बन गई। कार्यक्रम में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग सहित अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, कार्मिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

डीआईपीआर स्टॉल पर योजनाओं की जानकारी, पीएम-सीएम के साथ वर्चुअल सेल्फी का आकर्षण

प्रदर्शनी स्थल पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के स्टॉल पर राज्य सरकार की प्रमुख उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है। बड़ी संख्या में लोगों, विशेषकर विद्यार्थियों ने विभिन्न विभागों द्वारा प्रकाशित साहित्य निःशुल्क प्राप्त किया और इसके लिए राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

स्टॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ वर्चुअल सेल्फी लेने की विशेष व्यवस्था भी आकर्षण का केंद्र रही। सेल्फी लेने के बाद मोबाइल नंबर दर्ज करने पर डाउनलोड लिंक मैसेज के माध्यम से प्राप्त हुआ। सेल्फी लेने वाले लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य को नई विकास गति मिली है और उनके साथ ली गई सेल्फी उनके लिए स्मरणीय क्षण हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से नीति निर्माण में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Comment