देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक, सभी विभाग आपसी समन्वय से करें कार्य: मुख्य सचिव

---Advertisement---

जयपुर: राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2026 को भव्य, पारंपरिक और जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। यह निर्देश मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मंगलवार को शासन सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दिए।
मुख्य सचिव ने बताया कि 77वें गणतंत्र दिवस का राज्य स्तरीय समारोह जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ मनाया जाएगा तथा आयोजन की हर व्यवस्था समयबद्ध रूप से पूर्ण की जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि समारोह स्थल पर आगंतुकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा सुविधा, सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन को लेकर विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही प्रमुख सरकारी भवनों, दर्शनीय स्थलों और सार्वजनिक स्थानों पर आकर्षक सजावट सुनिश्चित की जाए।
मुख्य सचिव ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए तथा सभी विभाग अपने निर्धारित दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करें। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के निर्देश भी दिए गए।


सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र


बैठक में शासन सचिव, सामान्य प्रशासन नवीन जैन ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस वर्ष समारोह में जर्मन ड्रिल विशेष आकर्षण रहेगा। इसके अलावा लगभग 1200 छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। एमजीडी सहित विभिन्न प्रमुख बैंड्स की प्रस्तुतियां और आकर्षक झांकियां समारोह की शोभा बढ़ाएंगी।
मुख्य सचिव ने स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां, पुरस्कार वितरण और लोक भवन में आयोजित होने वाले एट होम कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से नीति निर्माण में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Comment