देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

भाजपा प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ता सुनवाई जैसी व्यवस्था शायद ही किसी अन्य राजनीतिक दल में हो – मंत्री जोगाराम पटेल

---Advertisement---

जयपुर: भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल ने कार्यकर्ता सुनवाई की। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी एवं प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह भी उपस्थित रहे। कार्यकर्ता सुनवाई के पश्चात मंत्री जोगाराम पटेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश कार्यालय में जिस प्रकार नियमित और व्यवस्थित रूप से कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनी जाती हैं, ऐसी व्यवस्था शायद ही किसी अन्य राजनीतिक दल में देखने को मिलती हो।
मंत्री पटेल ने बताया कि आज की कार्यकर्ता सुनवाई में 50 से अधिक परिवेदनाएं सामने आईं, जिनका मौके पर ही अथवा संबंधित विभागों से समन्वय कर यथायोग्य निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए सतत प्रयास कर रहे हैं।
आगामी बजट भी होगा राजस्थान के विकास का नया माइलस्टोन
मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। आगामी 28 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पिछले दो बजट राजस्थान के लिए माइलस्टोन साबित हुए हैं और उनसे जनता की अपेक्षाओं से कहीं अधिक विकास कार्य हुए हैं। इसी कड़ी में यह तीसरा बजट भी प्रदेश के विकास में एक नया माइलस्टोन सिद्ध होगा।
विपक्ष को सकारात्मक भूमिका निभाने की आवश्यकता
विपक्ष की भूमिका पर बोलते हुए मंत्री पटेल ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र की ताकत होता है और उनसे अपेक्षा है कि वे राजस्थान के विकास के लिए सकारात्मक सहयोग करें। विपक्ष को चाहिए कि वह विकास के मुद्दों पर अपनी राय और विजन सदन के पटल पर रखे, न कि केवल सुर्खियों में बने रहने के लिए नकारात्मक भाषा और अशोभनीय टिप्पणियों का सहारा ले।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। विपक्ष को इन कार्यों की तुलना करते हुए सार्थक सुझाव देने चाहिए। सदन का उपयोग जन-उपयोगी एवं विकास से जुड़े विषयों के लिए होना चाहिए।
मंत्री पटेल ने कहा कि श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत एवं शिवचरण माथुर के कार्यकाल की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। बजट सत्र कार्यकाल और कार्य—दोनों दृष्टियों से ऐतिहासिक होगा और इसका उपयोग राजस्थान की जनता के हित में तर्क-वितर्क के साथ किया जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : एसएमई औद्योगिक विकास का प्रमुख आधार, राजस्थान की उद्यमशीलता को वैश्विक अवसरों में बदलें – राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से नीति निर्माण में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Comment