देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

एसएमई औद्योगिक विकास का प्रमुख आधार, राजस्थान की उद्यमशीलता को वैश्विक अवसरों में बदलें – राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

---Advertisement---

जयपुर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि देश के औद्योगिक विकास का सबसे मजबूत आधार लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम (एसएमई) हैं। एसएमई के माध्यम से लाखों परिवारों को रोजगार मिलता है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है। इसलिए इन उद्यमों पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है।
राज्यपाल मंगलवार को जयपुर में आयोजित “राजस्थान इंडस्ट्री एंड एसएमई समिट” को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राजस्थान में आरंभ से ही उद्यमशीलता की सशक्त परंपरा रही है। आवश्यकता है कि इस उद्यमशीलता को वैश्विक अवसरों से जोड़ते हुए भविष्य की असीम संभावनाओं के लिए मिलकर कार्य किया जाए।
उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत जैसे राष्ट्रीय अभियानों को साकार करने में लघु एवं मध्यम उद्योगों की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। एसएमई क्षेत्र देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक योगदान दे रहा है।
राज्यपाल ने भारत के तेजी से विकसित राष्ट्र बनने का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विश्व के 28 देशों द्वारा सम्मानित किया जाना भारत की वैश्विक साख को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश सभी क्षेत्रों में तेजी से आत्मनिर्भर बन रहा है और उद्योगों को सशक्त करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
उन्होंने राजस्थान में अक्षय ऊर्जा, खनन, वस्त्र, हस्तशिल्प, इंजीनियरिंग उत्पाद और पर्यटन क्षेत्रों की व्यापक संभावनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि इन क्षेत्रों के माध्यम से राजस्थान आने वाले वर्षों में एक प्रमुख औद्योगिक राज्य के रूप में उभरेगा। राज्यपाल ने कहा कि आने वाला दशक भारतीय उद्योग के लिए अभूतपूर्व अवसर लेकर आ रहा है और इस परिवर्तन के दौर में राजस्थान अग्रणी भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर राज्यपाल ने अर्थव्यवस्था में उत्कृष्ट योगदान देने वाले उद्यमियों को “प्राइड ऑफ राजस्थान अवॉर्ड” से सम्मानित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से नीति निर्माण में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Leave a Comment