देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

इंडिया स्टोनमार्ट 2026: 5 से 8 फरवरी तक जयपुर में होगा भव्य आयोजन, राजस्थान के स्टोन उद्योग को मिलेगा वैश्विक मंच

---Advertisement---

जयपुर: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के आयोजन से राजस्थान के पत्थर उद्योग को नई गति मिलेगी और प्रदेश के कारीगरों को देश-विदेश की आधुनिक तकनीकों से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। रीको, सीडोस और लघु उद्योग भारती के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम नीति-संवाद, तकनीक और वैश्विक सहयोग का एक अंतरराष्ट्रीय मंच बनेगा।
शुक्रवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री ने बताया कि 5 से 8 फरवरी 2026 तक जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में आयोजित होने वाला इंडिया स्टोनमार्ट अपने इतिहास का 13वां और अब तक का सबसे भव्य संस्करण होगा। इस आयोजन में चीन, तुर्की, ईरान, थाईलैंड, इटली सहित कई देशों से प्रदर्शक भाग लेंगे।


इंडिया स्टोनमार्ट के संयोजक नटवर अजमेरा ने बताया कि आयोजन लगभग 25,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में किया जा रहा है, जिसमें 539 स्टॉल्स लगाए जाएंगे। पहली बार चीन, तुर्की, ईरान, थाईलैंड, इटली, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका सहित 8 देशों के प्रदर्शक भाग ले रहे हैं, जो आयोजन की अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को दर्शाता है।
लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय सह महामंत्री नरेश पारीक ने कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट 2026 एमएसएमई के लिए एक सशक्त वैश्विक मंच बन चुका है, जहां छोटे और मध्यम उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार, नई तकनीक और निवेशकों से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
राजस्थान अर्बन डेवलपमेंट अथॉरिटी (RUDA) की मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा अरोड़ा ने कहा कि यह आयोजन राज्य के शहरी विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और सस्टेनेबल आर्किटेक्चर को नई दिशा देगा। वहीं सीडीओएस के सीईओ मुकुल रस्तोगी ने बताया कि डिजिटल टूल्स और टेक्नोलॉजी-ड्रिवन प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रदर्शकों और खरीदारों को बेहतर व्यावसायिक अनुभव मिलेगा।
सीडीओएस के चेयरमैन दीपक अजमेरा ने कहा कि इस बार तकनीक, डिज़ाइन, सस्टेनेबिलिटी और नवाचार पर विशेष फोकस रहेगा। डिजिटल एग्ज़िबिशन ऐप, मल्टी-लैंग्वेज वेबसाइट, अंतरराष्ट्रीय रोडशो, ओडीओपी पवेलियन और पॉलिसी डायलॉग जैसे नवाचार इस संस्करण की खास पहचान होंगे।
मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बताया कि आयोजन में “एक जिला एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत चयनित स्टोन उत्पादों के लिए विशेष ओडीओपी पवेलियन बनाया जाएगा, जिससे निर्यात और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि स्पष्ट नेतृत्व और निवेश-अनुकूल नीतियों के चलते राजस्थान तेजी से वैश्विक निवेश गंतव्य बन रहा है।

ऐसे ही ताज़ा खबरों के लिए बने रहिए न्यूज़ स्टोर के साथ

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Women’s Reservation Bill LIVE Update: पीएम मोदी आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, रात 8.30 बजे होगा संबोधन

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से नीति निर्माण में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

1 thought on “इंडिया स्टोनमार्ट 2026: 5 से 8 फरवरी तक जयपुर में होगा भव्य आयोजन, राजस्थान के स्टोन उद्योग को मिलेगा वैश्विक मंच”

Leave a Comment