इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में कांग्रेस का आचरण दुर्भाग्यपूर्ण, अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश को किया शर्मसार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Facebook
X
WhatsApp
Email
Telegram

जयपुर, 20 फरवरी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘इंडिया एआई इंपैक्ट समिट 2026’ के दौरान कांग्रेस के आचरण पर गहरा क्षोभ व्यक्त किया है। उन्होंने इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर किए गए विरोध प्रदर्शन को “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय” बताते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा राष्ट्रहित के ऊपर अपने राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दी है।

वैश्विक साख को धूमिल करने का प्रयास

मुख्यमंत्री ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि आज पूरा विश्व भारत की तकनीकी प्रगति, नवाचार और डिजिटल क्रांति का लोहा मान रहा है। समिट में दुनिया भर के दिग्गज निवेशक, तकनीक विशेषज्ञ और विदेशी प्रतिनिधि भारत की एआई (AI) क्षमता पर सकारात्मक चर्चा कर रहे थे। ऐसे गरिमामय अवसर पर कांग्रेस द्वारा देश की छवि को नीचा दिखाने का प्रयास उनकी नकारात्मक सोच को दर्शाता है।

कांग्रेस की ‘राष्ट्र विरोधी’ राजनीति पर प्रहार

शर्मा ने कांग्रेस के पुराने रुख का हवाला देते हुए कहा कि व्यापार समझौतों पर भ्रम फैलाना, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर सवाल उठाना और गलवान के वीर सैनिकों के शौर्य पर प्रश्नचिह्न लगाना कांग्रेस की पुरानी परंपरा रही है।

सार्वजनिक माफी की मांग

मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को इस कृत्य के लिए बिना किसी विलंब के देशवासियों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता इस प्रकार की अवसरवादी और नकारात्मक राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नागरिक समस्याओं का त्वरित समाधान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *