देश विदेश राज्य - शहर राजनीति राजस्थान बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का आधार: मदन दिलावर ने कोटा में ₹66.36 लाख के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

---Advertisement---

कोटा/जयपुर। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को कोटा जिले के खैराबाद पंचायत समिति के उंडवा गांव में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ₹66.36 लाख की लागत से नवनिर्मित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया और किसानों को कृषि उपकरणों का वितरण किया।

“चरागाह नष्ट हुए तो संतुलन बिगड़ जाएगा”

जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री मदन दिलावर ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “चरागाह का विकास और संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। यदि चरागाह नष्ट होंगे, तो प्रकृति का संतुलन बिगड़ जाएगा, जो भविष्य में मानव जीवन के लिए बड़ा संकट पैदा करेगा।” उन्होंने आगे कहा कि हमें जल संरचनाओं जैसे कुएं, बावड़ियां और तालाबों को बचाना होगा। पेड़ और जल संचयन के बिना प्रकृति की रक्षा संभव नहीं है।

इन विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण

मंत्री ने कुल ₹66.36 लाख के कार्यों की सौगात दी, जिनमें प्रमुख हैं:

शिक्षा क्षेत्र: उंडवा, मंडा और डोडखेड़ी के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में करीब ₹10.90 लाख की लागत से बने प्रार्थना स्थल (टीन शेड) का लोकार्पण।

जल संरक्षण: ग्राम गोयदा (लसाडिया), गोयन्दा और उंडवा (बांदा) में करीब ₹55.46 लाख की लागत से बने एनीकट और तालाब संबंधी कार्यों का उद्घाटन।

किसानों को बांटे आधुनिक कृषि उपकरण

उत्पादक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के तहत क्षेत्र की 5 ग्राम पंचायतों (उंडवा, देवली खुर्द, गोयन्दा, धरनावद और मंडा) के किसानों को उपकरण वितरित किए गए:

734 स्प्रे मशीन

367 सीड ग्रेडर

109 फव्वारा सेट

197 मेंजर (खोर)

₹1113.42 लाख की परियोजना से बदलेगी तस्वीर

रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र में संचालित कोटा-डब्ल्यूडीसी-5/2025-26 परियोजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि इसकी कुल लागत ₹1113.42 लाख है। इस बड़ी योजना के तहत आने वाले समय में 7 मिट्टी के चेक डैम, 25 एनीकट, चरागाह विकास, अमृत सरोवर और बावड़ियों के जीर्णोद्धार जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जाएंगे।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, जल ग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण व किसान मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जयपुर: गर्भवती महिला से बदसलूकी करने वाला हथियार तस्कर गिरफ्तार; पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में पैर टूटा

मदन दिलावर का गहलोत पर तीखा हमला: बोले- ‘सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ वाली कहावत चरितार्थ कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री

नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम: सीए मेघा धानुका

नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े से की शिष्टाचार भेंट

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से नीति निर्माण में बढ़ेगी महिलाओं की भागीदारी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

हेडलाइन: महात्मा फुले के आदर्शों से ही बनेगा सशक्त समाज: गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म

Leave a Comment